फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana assembly elections 2019, re polling on five polling booths of five constituencies

हरियाणा विस चुनाव: पांच विधानसभा के पांच बूथों पर पुनर्मतदान खत्म, उचाना में सबसे ज्यादा पड़े मत

Wed, 23 Oct 2019 09:20 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 23 Oct 2019 09:20 PM IST
विज्ञापन
haryana assembly elections 2019, re polling on five polling booths of five constituencies
वोट डालने के बाद उंगली पर लगी स्याही दिखाते लोग - फोटो : अमर उजाला

मतदान के दौरान आयोग के पास पहुंची शिकायतों और दोबारा मतदान करवाने की मांग के फलस्वरूप बुधवार को आयोग ने प्रदेश पांच विधानसभा क्षेत्रों के पांच बूथों पर पुनर्मतदान करवाया। इस पुनर्मतदान के दौरान भी मतदाताओं में खासा उत्साह देखा गया। जबकि वहां सिक्योरिटी चाक चौबंद रखी गई थी।

विज्ञापन


हरियाणा के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. इंद्रजीत ने बताया कि बुधवार को 5 विधानसभा क्षेत्रों के 5 बूथों पर पुनर्मतदान शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ। उनके अनुसार जींद जिले में उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 71 पर 90.7 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन


जिला झज्जर में बेरी विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 161 पर 71.5 प्रतिशत, जिला नारनौल में नारनौल विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 28 पर 71.09 प्रतिशत, जिला रेवाड़ी में कोसली विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 18 पर 84.19 प्रतिशत, जिला फरीदाबाद में पृथला विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 113 पर 75.98 प्रतिशत मतदान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पुनर्मतदान के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सभी 5 बूथों की वेबकास्टिंग की गई थी, जिस पर चंडीगढ़ मुख्यालय में बने कंट्रोल रूम से लगातार मॉनिटरिंग की जा रही थी। उन्होंने बताया कि ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को सुरक्षित रखने के लिए बनाए गए स्ट्रॉंग रूम के बाहर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल तैनात हैं और कमरों के अंदर सीसीटीवी कैमरों से लगातार पैनी नजर रखी जा रही है।

उन्होंने बताया कि स्ट्रॉंग रूम से काउंटिग सेंटर तक ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को लाने के लिए डैडिकेटिड कॉरिडोर बनाया गया है और कड़ी सुरक्षा के बीच मशीनों को काउंटिंग सेंटर में लाया जाएगा।

 

विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2019 के सटीक नतीजे देखें सबसे पहले हिंदी न्यूज वेबसाइट अमर उजाला पर । पाएं हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणामों का लाइव अपडेट व सभी राज्यों के विधानसभा-लोकसभा उपचुनावों के नतीजे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed