फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana assembly elections 2019, politicians reaction on ashok tanwar resignation from congress

अशोक तंवर के इस्तीफे पर दिग्गजों ने दी प्रतिक्रिया, सीएम खट्टर बोले- भाजपा दागियों को कभी नहीं लेगी

Sun, 06 Oct 2019 09:40 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 06 Oct 2019 09:40 AM IST
विज्ञापन
haryana assembly elections 2019, politicians reaction on ashok tanwar resignation from congress
मुख्यमंत्री मनोहर लाल
कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर के पार्टी से इस्तीफा देने पर प्रदेश के दिग्गज नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि ऐसा कांग्रेस में पहली बार नहीं हुआ है, पहले भी ऐसा ही होता रहा है। कांग्रेस में कभी भी कोई काम बिना पैसे के नहीं होता है। एक तरह से तंवर ने कांग्रेस का पर्दाफाश किया है।
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में सीएम ने साफ किया कि तंवर को कभी भी हमने नहीं बुलाया और न ही वे हमारे संपर्क में हैं। उनकी एंट्री भाजपा में नहीं होगी। अगर वे हमारे संपर्क में होते तो कब के पार्टी में आ चुके होते। मनोहर लाल ने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि हमारे संपर्क में कांग्रेस के ऐसे नेता हैं, जिनका इतिहास ठीक है, जिन पर दाग है, उनको भाजपा में शामिल नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


शनिवार को अग्रवाल धर्मशाला स्थित अपने चुनावी कार्यालय में पहुंचे सीएम मनोहर लाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अकेले अशोक तंवर ही नहीं, सीनियर लीडर रणजीत सिंह ने सिरसा में कहा है कि कांग्रेस साफ हो रही है। इसके अलावा, मुझे पता लगा है कि गुरुग्राम में भी कांग्रेस कार्यालय में जाकर नेताओं ने इस्तीफा दिया है। कांग्रेस में नेताओं का एक दूसरे पर विश्वास नहीं है। इसलिए ही ऐसा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हुड्डा बोले- मैं व्यक्तिगत मामलों में टिप्पणी नहीं करता

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर के पार्टी छोड़ने पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। जब तीन बार हुड्डा से पूछा गया तो उन्होंने तीनों बार कहा कि वे व्यक्तिगत मामलों में कोई जवाब नहीं देते। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

कार्यकर्ताओं को हर हलके में सक्रियता से जुट जाना चाहिए। वे शनिवार को डी पार्क स्थित आवास पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा में अहम आ गया है। 90 में से 75 पार नहीं, 110 पार भी बोल सकते हैं, लेकिन हकीकत प्रदेश की जनता समझती है। धरातल पर कांग्रेस कार्यकर्ता लोगों के बीच जाएगा और भाजपा की विफलता को बताएंगे।

इस मौके पर हुड्डा की मौजूदगी में लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और पिछड़ा वर्ग के नेता तेजबीर सैन कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। सैन का स्वागत करते हुए पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। इस मौके पर उनके मीडिया सलाहकार एवं पूर्व विधायक संत कुमार भी मौजूद रहे।

हुड्डा का एक और कांटा निकला

जींद उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रणदीप सुरजेवाला तीसरे स्थान पर रहे थे। चुनाव से पहले शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा था कि हुड्डा के रास्ते का कांटा निकल गया। नतीजे भी वैसे ही आए। अब विधानसभा चुनाव से पहले तंवर के रूप में एक और कांटा निकल गया। अब हुड्डा के कंधों पर चुनाव जिताने की जिम्मेदारी आ गई है।

इनेलो में तंवर का स्वागत : अभय
इनेलो नेता अभय चौटाला ने कहा कि इनेलो में तंवर का स्वागत है। कांग्रेस ने दलित की राजनीति की, मगर हमेशा दलित को कमज़ोर रखा। पांच साल तक तंवर के नाम पर दलित को जोड़ा।

कांग्रेस कभी एकजुट रही ही नहीं: दुष्यंत
जजपा नेता दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कांग्रेस न कभी एकजुट थी और न ही अब एकजुट है। चारों ओर कांग्रेस में बगावत के बिगुल बज रहे हैं। कांग्रेसी नेता एकजुटता के लाख दावे करते रहे, नतीजा सबके सामने है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed