{"_id":"5d997dd08ebc3e013202a171","slug":"haryana-assembly-elections-2019-political-parties-preparing-manifesto","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा विस चुनावः राजनीतिक दलों ने योद्धाओं को रण में उतारा, और अब खुलेगा वादों का पिटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा विस चुनावः राजनीतिक दलों ने योद्धाओं को रण में उतारा, और अब खुलेगा वादों का पिटारा
Sun, 06 Oct 2019 11:10 AM IST
खुशबू गोयल
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sun, 06 Oct 2019 11:10 AM IST
विज्ञापन
स्वराज इंडिया का ईमान पत्र
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के चुनावी समर में सभी राजनीतिक दलों ने अपने-अपने योद्धा उतार दिए हैं। अब इन योद्धाओं को अपने प्रतिद्वंदी को मात देने के लिए जनता के भरोसे की जरूरत है। जनता का भरोसा और आशीर्वाद ही उन्हें विजयश्री दिलवा सकता है। इसके लिए सभी राजनीतिक दल कुछ ऐसे वादों का दस्तावेज तैयार कर रहे हैं, जिसे लेकर वे जनता के बीच जाएं और उनसे आशीर्वाद मांगें।
इसी दस्तावेज के जरिए वे जनता को बता सकेंगे कि उनके आशीर्वाद से यदि वे सत्ता में आए, तो अगले पांच साल में प्रदेश की तस्वीर बदलने और जनता की सेवा करने के लिए उनका क्या विजन रहेगा? वादों के इन दस्तावेजों को तैयार करने के लिए सभी दलों के वरिष्ठ नेताओं की अध्यक्षता में विशेष कमेटी अपनी एक्सरसाइज में जुटी हुई हैं।
समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए इस काम को लेकर इन कमेटियों की कसरत लगभग पूरी भी हो चुकी हैं। लुभावने वादों की चाशनी में डूबा यह दस्तावेज जनता को कैसे आकर्षित करे, इसका खास ख्याल सभी राजनीतिक दलों द्वारा रखा जा रहा है, क्योंकि नेता जानते हैं कि वादों का यह दस्तावेज जो इस चुनाव में उनके दलों का ‘घोषणा पत्र’ बनेगा, उस पर यदि जनता ने अपने भरोसे की मुहर लगा दी, तो निसंदेह वे इस रण को फतेह कर सकेंगे।

Trending Videos
1.77 लाख सुझावों को समेटे होगा भाजपा का ‘संकल्प पत्र’
इस चुनाव में भाजपा ने अपना ‘संकल्प पत्र’ तैयार करने में खासी एक्सरसाइज की है। कृषि मंत्री ओपी धनखड़ की अध्यक्षता वाली कमेटी ने एक विशेष वाहन से प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र से जनता के 1.77 लाख सुझाव एकत्रित किए हैं। वाहन को सीएम मनोहर लाल ने गुरुग्राम से हरी झंडी दिखाई थी। यह वाहन हर विधानसभा में पहुंचा। वाहन में स्थापित की गई सुझाव पेटी में संबंधित इलाके के जागरूक लोगों ने कई तरह के लिखित सुझाव डाले। काफी संख्या में एकत्रित हुए ये सुझाव समाज के लगभग हर वर्ग और पहलु को छूने वाले थे।
कमेटी के सदस्यों ने इन सुझावों पर पूरा मंथन-चिंतन करने के बाद जनता को समर्पित लगभग 200 ऐसे संकल्प तैयार किए हैं, जिसे जनता के समक्ष रखना है। पार्टी सूत्रों के अनुसार इन संकल्पों को तैयार करने से पहले एक-एक संकल्प पर विशेषज्ञों की राय लेकर व्यवहारिक रिपोर्ट भी तैयार की गई है, ताकि बाद में यह बात कतई न उठ सके कि संबंधित संकल्प इसलिए पूरा नहीं हो पाया कि उसकी ग्राउंड परव्यवहारिकता संभव नहीं थी। इसके जरिए भाजपा यह भी सुनिश्चित करेगी कि इस संकल्प पत्र में जो वादे जनता से किए जाएंगे, उसे हर हाल में आगामी पांच साल पूरा किया जाएगा।

हर वर्ग से रायशुमारी के बाद तैयार हो रहा कांग्रेस का घोषणापत्र
कांग्रेस ने भी अपने घोषणापत्र को तैयार करने के लिए विधायक किरण चौधरी की अध्यक्षता में विशेष कमेटी गठित की हुई है। पूर्व सीएम एवं सीएलपी लीडर भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी इस कमेटी के सदस्य हैं। हुड्डा ने बताया कि हरियाणा को लेकर कांग्रेस का घोषणापत्र प्रदेश के हर वर्ग से रायशुमारी के बाद तैयार किया जा रहा है। हुड्डा के अनुसार इस घोषणा पत्र में हर वर्ग की उम्मीदों को समेटा गया है, जिसे जल्द जारी किया जाएगा।
पूरे प्रदेश की हर विधानसभा क्षेत्र से वहां की समस्याओं को मद्देनजर रखते हुए प्रदेश का हर वर्ग क्या चाहता है, जनता की नजर में प्रदेश की तरक्की कैसे होनी चाहिए, युवा और छात्र क्या चाहते हैं, बुजुर्ग सरकार से क्या आस रखते हैं, कामकाजी और गृहिणी महिलाओं की सरकार से क्या उम्मीदें हैं, कर्मचारी और व्यापारी वर्ग अपनी समस्याओं का क्या समाधान चाहता है, शिक्षकों और छात्रों की क्या अपेक्षाएं हैं और प्रदेश कैसे आगे बढ़े? इत्यादि पहलुओं को छूते हुए कांग्रेस अपना घोषणा पत्र तैयार कर रही है।

जजपा तैयार कर रही ‘नीति पत्र’
विधानसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर जननायक जनता पार्टी अपना ‘नीति पत्र’ लेकर आ रही है। इसके लिए भी पूर्व वीसी अभय सिंह मौर्य की अध्यक्षता में विशेष कमेटी काम कर रही है। जेजेपी मेनिफेस्टो कमेटी के कोआर्डिनेटर दीपकमल सहारण ने बताया कि जजपा अपने नीति पत्र को तैयार करने में पूरी गंभीर है। इसे लेकर चंडीगढ़, पानीपत, कैथल और दिल्ली में पांच बैठकें हो चुकी हैं।
इस कमेटी में शिक्षाविद, कलाकार, खिलाड़ी, कर्मचारी, व्यापारी से लेकर लगभग हर वर्ग के प्रतिनिधि शामिल हैं। जिन्होंने पूरे प्रदेश भर का दौरा कर हर वर्ग के लोगों के सुझाव एकत्रित किए हैं। इन्हीं सुझावों पर आधारित जजपा का नीति पत्र तैयार किया गया है। जिसे जल्द सार्वजनिक किया जाएगा।
इसमें नौकरियों में ग्रामीणों को दस फीसद आरक्षण, बुजुर्गों की पेंशन 5100 रुपये, शराब के ठेके गांवों से बाहर, अपने ही जिलों में नौकरियों के लिए परीक्षा करवाना, हर सरकारी नौकरी के लिए वन टाइम 100 रुपये टोकन फीस इत्यादि कई ऐसे मुद्दे हैं, जिसे नीति पत्र में शामिल किया गया है।

जल्द आएगा दिल्ली मॉडल वाला ‘आप’ का घोषणापत्र
आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद और प्रदेश प्रवक्ता सुधीर यादव ने बताया कि आप ने अपना घोषणा पत्र लगभग तैयार कर लिया है, जल्द ही इसे जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। इस घोषणा पत्र को केजरीवाल के ‘दिल्ली मॉडल’ की तर्ज तैयार करने की कोशिश की गई है।
घोषणा पत्र तैयार करने से पहले आप नेताओं ने सूबे के हर विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर वहां के स्थानीय लोगों से उनकी समस्याओं और सुझावों को जाना गया है। प्रवक्ता सुधीर यादव के अनुसार प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाली, बेरोजगारी भत्ता न्यूनतम 10 हजार, बुढ़ापा पेंशन 5 हजार, किसानों को पूरा दाम, खिलाड़ियों व शहीद परिजनों को दिल्ली की तर्ज पर प्रोत्साहन इत्यादि कई मुद्दों को घोषणा पत्र में शामिल किया गया है।
इनेलो की भी तैयारी पूरी
इंडियन नेशनल लोकदल के प्रदेशाध्यक्ष बीडीस ढालिया ने बताया कि इनेलो ने भी घोषाणपत्र जारी करने को लेकर अपनी तैयारियां मुकम्मल कर ली हैं। जल्द इसे जारी किया जाएगा। इनेलो नेताओं की कमेटी ने इस तैयार करने केलिए हर वर्ग और प्रदेश की समस्याओं व मांगों की समीक्षा करने के बाद इस दस्तावेज को तैयार किया है। हर वर्ग के लिए पक्के वादे के साथ इसमें कई घोषणाएं शामिल हैं।

‘ईमान पत्र’ के साथ सामने आई स्वराज इंडिया
आम आदमी पार्टी से अलग हुए योगेंद्र यादव की स्वराज इंडिया पार्टी भी हरियाणा के चुनावी रण में है। शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र यादव, प्रदेशाध्यक्ष राजीव गोदारा, महासचिव दीपक लांबा समेत अन्य नेताओं ने इस चुनाव के मद्देनजर लोगों को समर्पित अपना ‘ईमान पत्र’ जारी किया।
इस ईमान पत्र को ‘संपूर्ण रोजगार हरियाणा मॉडल’ का नाम दिया गया है। इसमें सात ऐसे मिशन शामिल किए गए हैं, जिनके बूते प्रदेश की सूरत बदलने से लेकर युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने का दावा किया जा रहा है।
योगेंद्र यादव के अनुसार उनकी पार्टी मिशन आरंभ, मिशन कायाकल्प, मिशन अन्नदाता, मिशन जल-जंगल, मिशन नगर स्वराज, मिशन हर हाथ को काम व मिशन योगदान के जरिए प्रदेश में एक बड़े बदलाव की उम्मीद लेकर जनता के बीच गई है। उधर, राष्ट्रीय लोकस्वराज पार्टी के ‘36 बिरादरी गठबंधन’ ने भी ‘शपथ पत्र’ के रूप में ढेरों वादों वाला अपना घोषणा पत्र जारी किया है।