फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Assembly Elections 2019, NRC will be a Issue for Opposition against bjp government

हरियाणा विस चुनावः एनआरसी पर भाजपा अडिग, विरोधी दल मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी में

Fri, 27 Sep 2019 01:33 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 27 Sep 2019 01:33 PM IST
विज्ञापन
Haryana Assembly Elections 2019, NRC will be a Issue for Opposition against bjp government
selja kumari, bhupinder singh hooda, Manohar lal Khattar
हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विरोधी दल ऐसे मुद्दे तैयार कर रहे हैं, जिस पर मौजूदा भाजपा सरकार की घेराबंदी की जा सके। इन मुद्दों में इस बार एनआरसी (नेशनल रजिस्टर आफ सिटीजन) का मुद्दा भी हरियाणा में उछलेगा। वजह है खुद सीएम मनोहर लाल का पंचकूला में दिया वो बयान, जिसमें उन्होंने कहा था कि असम के बाद हरियाणा में भी एनआरसी लागू की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कर दिया था यदि भाजपा सरकार दोबारा आई तो इस दिशा में आगे कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


सीएम यह भी कह चुके हैं कि भाजपा के लिए एनआरसी चुनावी मुद्दा नहीं है। विरोधियों ने सीएम की इस घोषणा पर भाजपा को घेरने की तैयारी की है। हरियाणा कांग्रेस की अध्यक्ष कुमारी सैलजा कह चुकी हैं कि चुनावों को देखते हुए सीएम मनोहर लाल ऐसी बातें कर रहे हैं। उनके अनुसार एनआरसी क्या है, सरकार रहते है तो सीएम मनोहर लाल को यह सब कुछ याद नहीं आया, अब भाजपा अपने फायदे के लिए इसे मुद्दा बनाकर इसे भुनाना चाहती है।
विज्ञापन


दूसरी ओर, सैलजा से अलग कांग्रेसी नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा यह कहते हुए कि ‘एनआरसी एक कानून है, बाहरियों को जाना होगा, यह सरकार की जिम्मेदारी है वह इनकी पहचान करे’ एक तरह से भाजपा का ही समर्थन कर दिया था। उधर, हरियाणा भाजपा के प्रभारी डा. अनिल जैन इस मसले पर भाजपा की राय स्पष्ट कर चुके हैं। उनके अनुसार भाजपा  सीएम मनोहर लाल के हरियाणा में एनआरसी लागू करने के फैसले पर अडिग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि एनआरसी का कानून हमारे वक्त में नहीं, बल्कि कांग्रेस कार्यकाल में ही तैयार हुआ था। कानून बनाकर कांग्रेस ने इस पर आगे कार्रवाई नहीं की। अब जब मोदी सरकार इस कानून को पूरे देशभर में लागू करते हुए कार्रवाई करना चाहती है तो विरोधियों को दिक्कत क्यों हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed