फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana assembly elections 2019, damage control by bjp

हरियाणा विस चुनाव: डैमेज कंट्रोल में जुटी भाजपा, नौ सीटों पर बागियों को मनाने के लिए कमेटी गठित

Sun, 06 Oct 2019 11:43 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 06 Oct 2019 11:43 AM IST
विज्ञापन
haryana assembly elections 2019, damage control by bjp
फाइल फोटो
भाजपा के केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश चुनाव प्रभारी नरेंद्र तोमर का कहना है कि वे सोमवार तक सीटों पर पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ नामांकन दाखिल करने वाले पार्टी के नेताओं को मनाने में कामयाब रहेंगे। इसके लिए चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें उनके अलावा राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. अनिल जैन, सांसद संजय भाटिया व सतीश कुमार को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


कमेटी नाम वापसी के आखिरी दिन सोमवार तक सभी को मना लेंगी। प्रदेश के अंदर विधानसभा हलके महम से बलराज कुंडू, रेवाड़ी से रणधीर कापड़ीवास, गुरुग्राम से उमेश अग्रवाल, चरखी-दादरी से सोमबीर सांगवान, बेरी से शिव कुमार रंगीला, नारायणगढ़ से राकेश बिंदल, पृथला से नयनपाल रावत ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया है, जबकि खरखौदा से पवन कुमार व फतेहाबाद से वीरेंद्र सिवाच ने जजपा प्रत्याशी के तौर पर फार्म भरा है। तोमर ने कहा कि पार्टी के पास हर हलके में कई-कई कार्यकर्ता व नेता ऐसे मिले, जो सीट निकालने में सक्षम हैं।
विज्ञापन


अब पार्टी टिकट एक ही दावेदार को दे सकती है। ऐसे में दूसरे दावेदारों को थोड़ी परेशानी होना स्वाभाविक है। जल्द इस परेशानी का भी हल निकाल लेंगे। वहीं, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर अशोक तंवर द्वारा कांग्रेस से इस्तीफा देने के सवाल पर तोमर ने कहा कि तंवर ने गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रदेश की जनता देख रही है। जहां तक तंवर का भाजपा के संपर्क में होने का सवाल है, ऐसी बात उनके सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो पूर्व विधायक और एक कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारी भाजपा में शामिल
तोमर की मौजूदगी में प्रदेश कार्यालय में शनिवार को सोनीपत से कांग्रेस के पूर्व विधायक अनिल ठक्कर और महेंद्रगढ़ से पूर्व विधायक राधेश्याम शर्मा व वहीं के कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा भाजपा में शामिल हो गए। तोमर ने उनको पार्टी का पटका पहनाकर शामिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed