फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Assembly Elections 2019, Congress Released Rules for Election Ticket

हरियाणा विस चुनावः टिकट चाहिए तो आवेदन में करनी होंगी ये सात घोषणाएं, ध्यान से पढ़कर अमल करें

Thu, 19 Sep 2019 11:19 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 19 Sep 2019 11:19 AM IST
विज्ञापन
Haryana Assembly Elections 2019, Congress Released Rules for Election Ticket
भूपेंद्र हुड्डा, शैलजा कुमारी - फोटो : सोशल मीडिया
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का टिकट पाने के इच्छुक दावेदारों को कड़ी प्रक्रिया से गुजरना होगा। आवेदन में कुछ घोषणाएं करनी होंगी। पार्टी हाईकमान ने आवेदन के साथ ही आवेदकों से उनका घोषणा पत्र भी मांगा है। जिसमें शामिल एक दर्जन बिंदुओं की कसौटी पर खरा उतरने वाले ही टिकट पाएंगे। आवेदकों को अपने बारे में हर जानकारी साझा करनी होगी। यह भी प्रमाणित करना होगा कि वे खादी पहनने के आदी हैं और नशीले पदार्थों व मादक पेयों से दूर रहते हैं।
विज्ञापन


टिकट मांगने के लिए हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आवेदन पत्र प्रिंट कर दिए हैं। इन्हीं के जरिए आवेदक टिकट मांगेंगे। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए पांच हजार रुपये आवेदन फीस तय की गई है। एससी-एसटी व महिलाओं को दो हजार रुपये फीस आवेदन पत्र के साथ जमा करवानी होगी। फीस हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नाम ड्राफ्ट बनाकर जमा करवाई जाएगी। आवेदकों को आवेदन पत्र के साथ 25 रुपये में 25 सदस्यता फार्म भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन


2018-22 के लिए बने पार्टी सदस्य ही चुनाव लड़ने के योग्य होंगे। आवेदक के पास पार्टी की इस अवधि की सदस्यता होना जरूरी है। आवेदन पत्र के साथ 25 सदस्यता फार्म भी आवेदकों को जमा करवाने होंगे। इनके साथ 325 रुपये फीस भी जमा करनी होगी। आवेदक अपने आवेदन पत्र दो जगह भेज सकते हैं, इसके साथ ही ईमेल पर भी आवेदन करना होगा। 12, सफदरजंद, नई दिल्ली या हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चंडीगढ़ स्थित मुख्यालय में आवेदन भेजने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जीमेल अकाउंट पर आवेदन करना अनिवार्य किया गया है। आवेदन आने के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रमुख दावेदारों का पैनल बनाएगी। प्रत्येक विधानसभा के अलग-अलग पैनल स्क्रीनिंग कमेटी को भेजे जाएंगे। मधुसूदन मिस्त्री की अध्यक्षता में गठित कमेटी एक-एक नाम तय कर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजेगी, जहां से अंतिम मुहर लगेगी।

कांग्रेस टिकट के आवेदकों को करनी होगी ये घोषणा

. मेरी आयु 18 वर्ष से अधिक है।
. खादी पहनने का आदी हूं
. मादक पेय और नशीले पदार्थों से दूर रहता हूं
. सामाजिक भेदभाव नहीं करता, इसे दूर करने के लिए बचनवद्घ हूं
. कानूनी तौर पर निधर्ज्ञरित अधिकतम सीमा से ज्यादा कोई संपत्ति नहीं है
. धर्मनिरपेक्ष, समाजवाद और जनतंत्रवाद में विश्वास रखता हूं
. पार्टी प्लेटफार्म पर हर बात रखूंग और पार्टी नीतियों की बाहर आलोचना नहीं करुंगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed