{"_id":"5d9423ed8ebc3e014c4b6322","slug":"haryana-assembly-elections-2019-congress-released-candidates-list","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा विस चुनावः आज जारी हो सकती है कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची, इन वजहों से फंसा है पेंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा विस चुनावः आज जारी हो सकती है कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची, इन वजहों से फंसा है पेंच
Wed, 02 Oct 2019 09:43 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 02 Oct 2019 09:43 AM IST
विज्ञापन
हुड्डा, कुमारी सैलजा
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस आज उम्मीदवारों की सूची जारी कर सकती है। कई मामलों में पेंच फंसा होने के कारण यह अभी तक अटकी हुई है। दरअसल, टिकटों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस में बड़े नेता आपस में अड़ गए हैं। जिन लोगों के टिकट कटे हैं उनके समर्थकों ने भी प्रदर्शन करने का मन बना लिया है।
दिल्ली में अशोक तंवर के समर्थकों ने भी नारेबाजी की है। मामला अंबाला संसदीय सीट को लेकर भी फंसा हुआ है। दो अक्तूबर को छुटटी होने के कारण नामांकन वैसी भी नहीं भरा जा सकता है। जिसके बाद केंद्रीय नेतृत्व ने यह राय दी है कि सूची बुधवार को जारी कर वीरवार और शुक्रवार को नामांकन करवाया जाए।
सूत्रों के मुताबिक, कुमारी सैलजा अंबाला संसदीय सीट में किसी का हस्तक्षेप नहीं चाह रही हैं। उनका कहना है कि अंबाला उनका संसदीय क्षेत्र रहा है लिहाजा यहां के टिकट उनके हिसाब से दिए जाएंगे। जबकि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा अंबाला से पूर्व विधायक निर्मल सिंह की बेटी चित्रा सरवारा के टिकट को लेकर अड़े हैं। इसके अलावा भी अंबाला की कई सीटें हैं जिनको लेकर पेंच फंसा है। जिसमें नारायण गढ़ और साढौरा सीट भी शामिल है। दोनों नेता यहां से अपने- अपने करीबियों को टिकट देना चाह रहे हैं।
विज्ञापन
अशोक तंवर भी चाह रहे टिकटें
डा.अशोक तंवर ने हरियाणा से टिकट चाहने वाले कांग्रेसियों की लंबी चौड़ी सूची आलाकमान को सौंप दी है। तंवर चाह रहे हैं कि पांच साल तक उनके साथ जुड़े रहे समर्थकों को भी टिकट मिले। ऐसे में हुडडा खेमा उनके खाते से एक भी टिकट नहीं जाने देना चाहता है। लिहाजा तंवर और हुडडा खेमें में एक बार फिर से ठन गई है।