फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana assembly elections 2019, congress, anjali bansal vs chander mohan bishnoi

हरियाण विस चुनावः कांग्रेस में गुटबाजी, पंचकूला में अंजलि बंसल प्रत्याशी चंद्रमोहन बिश्नोई पर भड़कीं

Sun, 06 Oct 2019 12:03 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 06 Oct 2019 12:03 PM IST
विज्ञापन
haryana assembly elections 2019, congress, anjali bansal vs chander mohan bishnoi
अंजलि बंसल - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, पंचकूला में भी कांग्रेस में आपसी गुटबाजी भी सामने आने लगी है। पार्टी नेताओं की गुटबाजी पंचकूला और कालका के प्रत्याशियों की टेंशन बढ़ा सकती है। यदि दोनों प्रत्याशियों ने समय रहते गुटबाजी को खत्म कर नाराज लोगों को अपने साथ नहीं जोड़ा तो चुनाव में भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है और इसका फायदा विपक्ष उठा सकता है।
विज्ञापन


पंचकूला से चंद्रमोहन बिश्नोई और कालका विधानसभा से प्रदीप चौधरी को टिकट मिलने के बाद भी पार्टी के कई नेताओं ने दूरी बना रखी है। दोनों प्रत्याशियों के नामांकन के दौरान ये चर्चा आम रही। शनिवार को पंचकूला हरियाणा महिला कांग्रेस की महासचिव अंजलि बंसल पंचकूला प्रत्याशी चंद्रमोहन के खिलाफ खुलकर सामने आ गई हैं। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस कर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा पर पक्षपात का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पहले भी चंद्रमोहन का कर चुके हैं विरोध
कांग्रेस नेता नन्हा ने कहा कि वह पहले भी चंद्रमोहन का विरोध कर चुके हैं और अब भी करेंगे। क्योंकि वह सबसे पुराने कांग्रेसी हैं और चंद्रमोहन तो यहां से पार्टी छोड़ने के बाद नलवा हलके से चुनाव लड़ चुके हैं तो उनका कोई हक नहीं बनता था। उन्होंने कहा कि वह चंद्रमोहन के खिलाफ वोट करेंगे और उनके लिए वोट मांगने भी नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंसुओं के साथ झलका दर्द

टिकट न मिलने पर रोष जाहिर करते हुए अंजलि बंसल ने प्रत्याशी चंद्रमोहन बिश्नोई के खिलाफ वोट करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि कुमारी शैलजा ने जानबूझकर टिकट काटा है। जबकि लोकसभा चुनाव के दौरान सैलजा की जीत के लिए उन्होंने पूरी मदद की थी। बंसल ने कहा कि उनका टिकट इसलिए काटा गया, क्योंकि उनका नाम पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर के साथ समर्थक के तौर पर जोड़ा जा रहा था। वह किसी व्यक्ति विशेष के साथ न होकर हाईकमान द्वारा प्रदेश अध्यक्ष के पद पर बैठाए व्यक्ति के साथ हैं।

तंवर को प्रदेश अध्यक्ष पार्टी ने ही बनाया था। इस दौरान वह भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि चंद्रमोहन उनके बड़े भाई के समान हैं। वह कांग्रेसी होने के नाते कांग्रेस को वोट तो देंगी, लेकिन वह चंद्रमोहन के लिए वोट मांगने नहीं जाएंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हाईकमान का यह फैसला गलत है। मौके पर राज गर्ग, नरेंद्र गर्ग, नरेश कुंडी, राजेश अग्रवाल, पुष्पेंद्र राणा, संजीव राणा, मुस्ताक अली, लाभ सिंह, विशाल शर्मा उपस्थित रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed