फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Assembly Elections 2019, cm khattar kalka rally, bhupinder hooda rohtak rally

हरियाणा विस चुनावः सीएम खट्टर कालका से तो हुड्डा रोहतक से करेंगे शंखनाद, शुरू हुई तैयारियां

Sat, 17 Aug 2019 10:17 AM IST
खुशबू गोयल प्रवीण पाण्डेय, अमर उजाला, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 17 Aug 2019 10:17 AM IST
विज्ञापन
Haryana Assembly Elections 2019, cm khattar kalka rally, bhupinder hooda rohtak rally
भूपेंद्र सिंह हुड्डा और मनोहर लाल खट्टर - फोटो : फाइल फोटो
हरियाणा में नजदीक आते विधानसभा चुनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल और पूर्व मुख्यमंत्री रहे भूपेंद्र सिंह हुड्डा एक साथ चुनावी समर में कूदने का ऐलान करेंगे। सीएम मनोहर लाल ने इसके लिए मां काली के भक्तों के लिए मशहूर धरती कालका को चुना है तो हरियाणा की राजनीति में जाटलैंड के गढ़ रोहतक को पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने चुनावी उद्घोष के लिए चुना है।
विज्ञापन


18 अगस्त को मनोहर लाल कालका से गरजेगे और पूर्व सीएम हुड्डा रोहतक से हुंकार भरेंगे। मुख्यमंत्री की रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा ने यहां ताकत झोंक दी है। कालका विधायक लतिका शर्मा अपने विधानसभा क्षेत्र में इस कार्यक्रम को पूरी तरह से सफल बनाने में जुट गई हैं।
विज्ञापन


जन आशीर्वाद यात्रा के नाम से शुरू होने वाली इस रैली को लेकर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने भी क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं के साथ पूरे रूट का निरीक्षण किया और इस दौरान की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जाटलैंड में होने वाली हुड्डा की रैली हरियाण के लेागों के लिए इसलिए जरूरी है क्योंकि उन्होंने अपने भविष्य का फैसला कार्यकर्ताओं पर छोड़ दिया है। कार्यकर्ता यहां जिस बात पर हुंकार भरेंगे, हुडडा आगे की रणनीति उस आधार पर तय करेंगे। हुडडा समर्थक विधायकों का हुडडा पर दबाव है कि पिछले कुछ सालों में हरियाणा में संगठन बिल्कुल कमजोर हो गया है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने संगठन न होने की कीमत चुकाया है। अब विधानसभा में इसकी पुनरावृत्ति नहीं होने देंगे।

कालका से विधायक लतिका शर्मा ने बताया कि उन्होंने पहले भी मुख्यमंत्री के यहां के कार्यक्रम बढ़िया ढंग से आयोजित किए हैं। इस बार भी जनआशीर्वाद यात्रा में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। केंद्रीय रैलियों का समन्वय करने वाली टीम भी दिल्ली से आ चुकी है। आयोजन को लेकर स्थानीय भाजपा कार्यक्रर्ताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed