फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana assembly elections 2019, candidates in tension due to exit poll

हरियाणा विस चुनावः एग्जिट पोल के आंकड़ों से पसोपेश में प्रत्याशी और दिग्गज नेता कहते हैं...

Wed, 23 Oct 2019 11:00 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 23 Oct 2019 11:00 AM IST
विज्ञापन
haryana assembly elections 2019, candidates in tension due to exit poll
Haryana Exit Polls - फोटो : Amar ujala
विधानसभा चुनाव में मतदान के अगले दिन प्रत्याशी और उनके समर्थक एक और एक्सरसाइज में जुटे दिखाई दिए। जिस तरह से एग्जिट पोल सामने आ रहे हैं। उनसे अलग ये प्रत्याशी व उनके समर्थक बूथवार मतदान के आंकड़ों में अब अपनी जीत की तलाश में जुट गए हैं। बूथवार हुए मतदान का गणित समझने का प्रयास करते हुए प्रत्याशी अपनी जीत और हार का अंदाजा लगाते रहे।
विज्ञापन


इसके लिए उन्होंने इलाके में मतदाताओं को भी टटोला और उनके मूड से उनके मतदान का इशारा समझने की कोशिश भी की। उधर, नेताओं एग्जिट पोल के आंकड़ों पर भी दरकिनार कर मतदाताओं का फैसला ही सर्वोपरि व सटीक होने की बात कही। मतदान के अगले दिन यानी मंगलवार को सभी प्रत्याशियों ने अपने चुनावी कार्यालयों में अपने बूथ एजेंटों, बूथ प्रभारियों, राजनीतिक सलाहकारों और सक्रिय समर्थकों की बैठक ली।
विज्ञापन


इस बैठक के दौरान बूथवाइज हुए मतदान और वहां आने वाले मतदाताओं के उत्साह व मूड की समीक्षा कर प्रत्याशियों व समर्थकों ने अपनी जीत और हार का अंदाजा लगाने का प्रयास किया। कौन से बूथ पर वोटिंग कम हुई, कहां ज्यादा हुई, इसके मायने हैं, इन सभी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उधर, विभिन्न एजेंसियों की ओर से जारी किए गए एग्जिट पोल के अलग-अलग आंकड़े भी प्रत्याशियों, समर्थकों व राजनीतिक पंडितों के लिए पसोपेश का सबब बने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमें अपनी मेहनत पर भरोसा: कुमारी सैलजा

एग्जिट पोल के इन आंकड़ों पर कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य कुमारी सैलजा का कहना है कि इस तरह के एग्जिट पोल कोई नई बात नहीं है। हमें अपनी मेहनत पर भरोसा है। कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों ने जमीनी स्तर पर मेहनत की है और निसंदेह जनता का आशीर्वाद भी मिलेगा। इसलिए  एग्जिट पोल की बजाए हमें 24 अक्टूबर यानी मतगणना वाले दिन का इंतजार है।

उम्मीद है फिर मिलेगा जनसेवा का मौका: मनोहर लाल
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में शांतिपूर्ण मतदान के लिए मैं प्रशासन की सराहना करता हूं। बुजुर्गों, युवा, महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ लोकतंत्र के इस त्योहार में बढ़चढ़ कर भाग लिया है। पूरी उम्मीद है फिर से जनता की सेवा करने के लिए मतदाताओं का आशीर्वाद भाजपा को जरूर मिलेगा।

24 का इंतजार करें: दुष्यंत चौटाला
जजपा नेता दुष्यंत चौटाला ने कहा कि किसी भी तरह के एग्जिट पोल हमें विचलित नहीं कर सकते। दुष्यंत ने कार्यकर्ताओं से आह्वान  करते हुए कहा कि जजपा की सरकार बनने जा रही है, न तो हम किसी पार्टी को सपोर्ट कर रहे हैं, इसलिए अफवाहों से बचते हुए सभी 24 अक्टूबर का इंतजार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed