फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Assembly Elections 2019, BJP and Congress Preparing Candidates List

हरियाणा विस चुनावः सभी 90 सीटों पर चलेगी अमित शाह की वीटो, खिलाड़ियों पर खेला जाएगा दांव

Fri, 27 Sep 2019 01:25 PM IST
खुशबू गोयल प्रवीण पाण्डेय, अमर उजाला, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 27 Sep 2019 01:25 PM IST
विज्ञापन
Haryana Assembly Elections 2019, BJP and Congress Preparing Candidates List
फाइल फोटो
हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों पर टिकटों को लेकर मचा घमासान एक सप्ताह में थम जाएगा। भाजपा नए चेहरों के साथ हरियाणा की तकरीबन आधी सीटों की सूची पेश कर देगी, जिसके बाद कांग्रेस और अन्य दलों की सूची का इंतजार रहेगा। सूबे में इस समय टिकटों के लिए सबसे ज्यादा आवेदक भाजपा में हैं। अभी भी शामिल होने वालों का सिलसिला जारी है। मुक्केबाज योगेश्वर दत्त भाजपा में शामिल हो भगवा रंग में रंग गए। बबीता फौगाट पहले ही शामिल हो चुकी हैं।
विज्ञापन


सीएम मनोहर लाल द्वारा तय किए गए नामों पर मोहर लगाने के साथ ही अन्य सीटों पर बन कर आए पैनल में से भी एक नाम गृह मंत्री अमित शाह फाइनल करेंगे। टिकट की आस में भाजपा में शामिल होने वाले आवेदकों को प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला की तरफ से भी शामिल किए जाने का सिलसिला जारी है। टिकटों को लेकर प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हो चुकी है, जिसके बाद केंद्रीय कार्य समिति की भी एक दौर की बैठक हो चुकी है।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि सभी सिटिंग विधायकों में से करीब एक दर्जन नामों पर कैची चल सकती है। जिसके बाद 35 से चालीस नामों की पहली सूची नवरात्रों पर जारी हो जाएगी। हालांकि पार्टी में एक मत यह भी है कि सभी 90 टिकटों की सूची एक साथ जारी की जाए। सूत्रों के मुताबिक अमित शाह अभी प्रदेश कार्यसमिति की तरफ से सौंपी गई सूची से संतुष्ट नहीं दिखे हैं। इसलिए उन्होंने एक बार हरियाणा की तरफ से सौंपी गई सूची को दोबारा फाइनल करने के लिए कहा है। इस सप्ताह के अंदर कई नामों पर अमित शाह की अंतिम मोहर लग जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों पर भी दांव खेलेगी भाजपा

कांग्रेस से दो कदम आगे बढ़ते हुए भाजपा ने खिलाड़ियों को टिकट देने का मन बनाया है। यही कारण है कि सरकारी नौकरी छोड़ कर खिलाड़ी अब विधायकी का सपना देख कर भाजपा ज्वाइन कर रहे हैं। बबीता फौगाट के शामिल होने की खबर भनक तो प्रदेश भाजपा को तब लगी जब वे दिल्ली दरबार में भाजपा ज्वाइन करने पहुंच गईं। खिलाड़ियों को अभी तक नौकरी का चस्का था, लेकिन अब उन्हें विधानसभा की चौखट नजर आ रही है।

प्रदेश के दो दौरे कर चुके मनोहर लाल
सीएम मनोहर लाल हरियाणा के दो दौरे पूरे कर चुके हैं। एक बार उन्होंने विधानसभा वाइज 90 हलकों का दौरा कर विकास के लिए राशि बांटी थी। जबकि दूसरी बार जन आशीर्वाद यात्रा के बहाने जिताऊ उम्मीदवारों की नब्ज टटोली। इस यात्रा के दौरान भीड़ तो एक पैमाना रही ही है। साथ ही हलके के लोगों में लोकप्रियता को भी पैमाना माना गया है। सीएम ने यहां तक पता करवाया है कि शक्ति प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवारों ने भीड़ असली थी या नकली।

थैली लेकर घूमने से नहीं मिलेगी टिकट
जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान जिन टिकटार्थियों ने भीड़ के नाम पर दबाव बनाने का काम किया है। उनका टिकट कट सकता है। यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने साफ कर दिया था कि टिकटार्थियों की संख्या ज्यादा है। ऐसे में प्रत्याशी का चाल, चरित्र और चेहरा भी काफी हद तक मायने रखेगा। इसके साथ ही अपनी सभाओं से यह भी साफ कर दिया है कि थैली लेकर घूमने वालों को टिकट नहीं मिलेगी। इसलिए थैली मांगने वालों से दूर रहें।

कांग्रेस में सिटिंग विधायकों के टिकट पक्के

कांग्रेस ने यह तय कर लिया है कि सभी 17 वर्तमान विधायकों को टिकट दी जाएगी। सूबे में पिछली बार कांग्रेस पंद्रह सीटों पर रह गई थी। इस बार कांग्रेस इस आंकड़े से बाहर निकलना चाह रही है। इसी लिए दूसरे दलों के नेताओं को कांग्रेस में शामिल कर हुड्डा ने भाजपा की घेराबंदी तो शुरू कर दी है, लेकिन यह घेराबंदी कितनी कारगर होगी यह कहना मुश्किल है। ऐसा इसलिए कि कांग्रेस गुटबाजी से अभी तक नहीं उबर सकी है।

जिताऊ उम्मीदवारों पर रहेगी नजर
जातीय समीकरणों के अलावा सभी दल जिताऊ उम्मीदवारों पर दांव लगाएंगे। ऐसे में कांग्रेस की रणनीति जातीय समीकरण, प्रत्याशी की लोकप्रियता पर भी केंद्रित रहेगी। इसके अलावा अन्य दलों को अभी कांग्रेस और भाजपा की टिकटों के फाइनल होने का इंतजार है। इनेलो अपनी सूची दो अक्तूबर को जारी करेगी। जबकि जजपा की सूची पर अभी मंथन चल रहा है।

भगदड़ मचने का इंतजार
हर बार की तरह इस बार भी राजनीतिक दलों में भगदड़ मचेगी। टिकट की चाह लेकर भाजपा में शामिल हुए नेताओं को यदि टिकट नहीं मिली तो वे दूसरे दलों का रुख करेंगे। कांग्रेस सहित अन्य दलों को ऐसे जिताऊ उम्मीदवारों की तलाश है। जिसके लिए दूसरे दौर का मंथन होगा। ऐसे चेहरों पर भाजपा की भी नजर है। लिहाजा टिकट के चाहवान ऐसे व्यक्तियों को सरकार में शामिल करने का लालच देकर भी रोकने की कवायद जारी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed