फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana assembly elections 2019, Ashok Tanwar Challange for Congress

हरियाणा विस चुनावः सत्ता वापसी की राह में चुनौती बने अशोक तंवर, कर रहे कांग्रेस विरोधी प्रचार

Mon, 07 Oct 2019 10:39 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 07 Oct 2019 10:39 AM IST
विज्ञापन
haryana assembly elections 2019, Ashok Tanwar Challange for Congress
अशोक तंवर
हरियाणा में कांग्रेस की सत्ता वापसी की राह आसान नहीं दिख रही है। भाजपा से लोहा लेने से पहले कांग्रेस को अपने बागियों के साथ ही पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर से भी निपटना होगा। तंवर पार्टी छोड़ने के बाद अब खुलकर मैदान में आ गए हैं। उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतरे अपने साथियों के लिए प्रचार भी शुरू कर दिया है। तंवर ने गुरुग्राम से इसकी शुरुआत की है।
विज्ञापन


तंवर और उनके समर्थक राहुल बिग्रेड के उन उम्मीदवारों का प्रचार-प्रसार करेंगे, जिन्होंने अनदेखी के चलते या टिकट न मिलने पर कांग्रेस को अलविदा कहा है। इससे कांग्रेस को काफी नुकसान हो सकता है। तंवर के कार्यक्रम से कांग्रेस के खिलाफ ही माहौल बनेगा। चूंकि, उनके निशाने पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस पार्टी है।
विज्ञापन


वह राहुल, सोनिया का तो बचाव कर रहे हैं, लेकिन अपने पुराने विरोधियों पर सीधा वार कर रहे हैं। जिससे कांग्रेस के लिए स्थिति असहज हो रही है। पार्टी में बड़े भीतरघात की भी आशंका जताई जा रही है। इसके अलावा एससी वोट बैंक छिटक सकता है। एससी वोट में भाजपा पहले ही सेंध लगा चुकी है। इसे कांग्रेस का परंपरागत वोट बैंक माना जाता था, लेकिन अब स्थिति पहले जैसी नहीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


एससी वर्ग काफी टूट चुका है। तंवर के कांग्रेस छोड़ने से पार्टी को चुनाव में एससी बहुल सीटों पर अंदरूनी मार पड़ सकती है। चूंकि, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष से ज्यादा पैठ दलितों में तंवर ने बनाई थी। तंवर अब पार्टी बंधनों से पूरी तरह आजाद हैं, इसलिए वह सबसे अधिक जोर हुड्डा को राजनीतिक नुकसान पहुंचाने में लगाएंगे।


क्योंकि, उनका मुख्य लक्ष्य ही पूर्व सीएम को सत्ता पर काबिज होने से रोकना बन चुका है। ऐसे में हुड्डा और उनकी टीम को भी नए सिरे से अपनी रणनीति बनानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed