फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana assembly elections 2019, Aap Leader Naveen Jaihind Statement on BJP Minister and Leaders

हरियाणा विस चुनावः नवीन जयहिंद बोले- टिक-टॉक पर गाना गाएं, अगली बार भाजपा का टिकट पाएं

Thu, 10 Oct 2019 10:47 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 10 Oct 2019 10:47 AM IST
विज्ञापन
haryana assembly elections 2019, Aap Leader Naveen Jaihind Statement on BJP Minister and Leaders
नवीन जयहिंद - फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने उन भाजपा मंत्रियों और विधायकों पर तंज कसा है, जिन्हें इस बार टिकट नहीं मिला या कटा गया। उन्होंने कहा कि अब वे टिक-टॉक पर पांच साल गाना गाएं और अगली बार टिकट पाएं। पिछले पांच साल में घोषणा पत्र में किए गए एक भी वादे को पूरा नहीं किया गया।
विज्ञापन


भाजपा घोषणा पत्र को छिपा रही है, क्योंकि घोषणा पत्र के आधार पर कोई काम नहीं किया गया है। जयहिंद प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। बकौल जयहिंद, भाजपा ने दूसरे दलों से आए नेताओं को टिकट दी और अपने मंत्रियों, विधायकों के टिकट काट दिए।
विज्ञापन


भाजपा के पास 90 हलकों में उम्मीदवार तक नहीं थे, दूसरे दलों से नेताओं को शामिल कर उन्हें चुनाव मैदान में उतारा है। आम आदमी पार्टी 46 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पार्टी ने जमीनी स्तर पर जुड़े कार्यकर्ताओं को टिकट दी हैं, जिन्होंने जनता के लिए लाठियां खाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था, महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराध मुद्दे हैं। जल्द ही आप अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। दिल्ली में कराए गए कामों के आधार पर पार्टी वोट मांग रही है, जनता को दिल्ली सरकार व हरियाणा में कराए गए विकास कार्यों का फर्क बताया जा रहा है।

जयहिंद ने कहा कि जिस तरह से भाजपा के नेता जनता को धमकाते हैं, उससे भाजपा 75 पार तो दूर की बात 15 पार भी नहीं करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की टिकटें अमित शाह की सलाह के बाद बांटी गई हैं। जयहिंद पीठ पर फरसा बांधकर प्रेस क्लब पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा के फरसा प्रकरण को भूलने वाली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed