{"_id":"5d9ebea68ebc3e93a9533196","slug":"haryana-assembly-elections-2019-aap-leader-naveen-jaihind-statement-on-bjp-minister-and-leaders","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा विस चुनावः नवीन जयहिंद बोले- टिक-टॉक पर गाना गाएं, अगली बार भाजपा का टिकट पाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा विस चुनावः नवीन जयहिंद बोले- टिक-टॉक पर गाना गाएं, अगली बार भाजपा का टिकट पाएं
Thu, 10 Oct 2019 10:47 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 10 Oct 2019 10:47 AM IST
विज्ञापन
नवीन जयहिंद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने उन भाजपा मंत्रियों और विधायकों पर तंज कसा है, जिन्हें इस बार टिकट नहीं मिला या कटा गया। उन्होंने कहा कि अब वे टिक-टॉक पर पांच साल गाना गाएं और अगली बार टिकट पाएं। पिछले पांच साल में घोषणा पत्र में किए गए एक भी वादे को पूरा नहीं किया गया।
भाजपा घोषणा पत्र को छिपा रही है, क्योंकि घोषणा पत्र के आधार पर कोई काम नहीं किया गया है। जयहिंद प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। बकौल जयहिंद, भाजपा ने दूसरे दलों से आए नेताओं को टिकट दी और अपने मंत्रियों, विधायकों के टिकट काट दिए।
भाजपा के पास 90 हलकों में उम्मीदवार तक नहीं थे, दूसरे दलों से नेताओं को शामिल कर उन्हें चुनाव मैदान में उतारा है। आम आदमी पार्टी 46 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पार्टी ने जमीनी स्तर पर जुड़े कार्यकर्ताओं को टिकट दी हैं, जिन्होंने जनता के लिए लाठियां खाई हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था, महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराध मुद्दे हैं। जल्द ही आप अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। दिल्ली में कराए गए कामों के आधार पर पार्टी वोट मांग रही है, जनता को दिल्ली सरकार व हरियाणा में कराए गए विकास कार्यों का फर्क बताया जा रहा है।
जयहिंद ने कहा कि जिस तरह से भाजपा के नेता जनता को धमकाते हैं, उससे भाजपा 75 पार तो दूर की बात 15 पार भी नहीं करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की टिकटें अमित शाह की सलाह के बाद बांटी गई हैं। जयहिंद पीठ पर फरसा बांधकर प्रेस क्लब पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा के फरसा प्रकरण को भूलने वाली नहीं है।