फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana assembly elections 2019, 36 Castes Alliance Released Candidates List

हरियाणा विस चुनाव के लिए ‘36 बिरादरी महागठबंधन’ ने घोषित किए 13 प्रत्याशी, यहां देखें सूची

Fri, 20 Sep 2019 10:43 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 20 Sep 2019 10:43 AM IST
विज्ञापन
haryana assembly elections 2019, 36 Castes Alliance Released Candidates List
फाइल फोटो
हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कुछ दल एकजुट होकर महागठबंधन बना रहे हैं। राष्ट्रीय लोकस्वराज पार्टी के अध्यक्ष रणवीर सिंह शर्मा ने इस गठबंधन को ‘36 बिरादरी महागठबंधन’ का नाम दिया है। उनका दावा है कि अभी पांच दलों ने मिलकर यह महागठबंधन बनाया है, जबकि चार और दल उनके संपर्क में हैं और सभी दल मिलकर प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन


रणवीर सिंह शर्मा ने बताय कि राष्ट्रीय लोकस्वराज पार्टी ने 36 बिरादरी महागठबंधन घोषित किया। जिसमें अंबेदकर समाज पार्टी के अध्यक्ष संजय पहलवान, राष्ट्रीय जन समान पार्टी के अध्यक्ष रवींद्र कुमार, अखिल भारतीय जनता दल व अपना दल पार्टी शामिल है। उन्होंने बताया कि इसमें भारतीय जन समान पार्टी को 10 सीटें, अंबेदकर समाज पार्टी को 5 सीटें, अपना समाज पार्टी को 5 सीटें रिजर्व की इसके साथ ही बाकी जो छोटी पार्टियां बची हैं, उनके साथ भी महागठबंधन करके बाकी सीटों की घोषणा करेगी।
विज्ञापन


वीरवार को राष्ट्रीय लोकस्वराज पार्टी ने अपने सात उम्मीदवार अमित कुमार कालका से, प्रिया शर्मा यमुनानगर से, जीवन दत्त कलायत से,  नितिन अरोरा इंद्री से,  श्याम सुंदर पेहवा से,  बाबा पाला राम नीलोखेड़ी से, डाक्टर रवींद्र मुलाना से, अंबेडकर समाज पार्टी के सोनू चोपड़ा महम से, संजय पहलवान नारनौंद से व डॉक्टर प्रमोद सरोहा हांसी से, राष्ट्रीय जन समान पार्टी के सुनील कुमार बिडू कलानौर से व बहन पारो महंत को अंबाला कैंट से उम्मीदवार घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed