फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Assembly Elections 2019, 12 bjp candidates was defeated badly in 2014 elections

हरियाणा विस चुनावः 2014 में मोदी लहर के बावजूद 12 उम्मीदवार नहीं बचा पाए थे जमानत

Tue, 15 Oct 2019 11:05 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 15 Oct 2019 11:05 AM IST
विज्ञापन
Haryana Assembly Elections 2019, 12 bjp candidates was defeated badly in 2014 elections
गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : ANI
हरियाणा की जनता का जनादेश चौंकाने वाला होता है। प्रदेश में मतदाता कब किसे हीरो और कब किसे जीरो कर दें, इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। 2014 के विधानसभा चुनाव में भी ऐसा ही हुआ था। दस साल से सत्तारूढ़ कांग्रेस को जनता से अर्श से फर्श पर ला दिया था। पार्टी मुख्य विपक्षी दल भी नहीं बनाई थी। मतदाताओं ने भाजपा को फर्श से अर्श पर पहुंचा दिया था। 2009 में चार विधायकों वाली पार्टी 2014 में 47 सीटों के साथ सत्ता पर काबिज हो गई। इस चुनाव में 90 उम्मीदवारों में से 47 तो विधायक बन गए, 31 और ने अपनी जमानत बचा ली।
विज्ञापन


12 उम्मीदवार ऐसे रहे जिनकी जमानत जब्त हो गई। 2014 में देश में मोदी लहर जोरों पर भी, जिसके चलते ही भाजपा पहली बार हरियाणा में पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आई। बावजूद इसके एक दर्जन प्रत्याशी अपनी जमानत नहीं बचा पाए। जिन सीटों पर जमानत जब्त हुई उनमें रोहतक जिले की गढ़ी-सांपला, किलोई, भिवानी जिले की तोशाम, सोनीपत की खरखौदा और बड़ौदा, जींद की जुलाना, सिरसा की कालांवाली, रानियां और डबवाली, हिसार की आदमपुर और नलवा, नूंह के फिरोजपुर झिरका और फतेहाबाद शामिल हैं।
विज्ञापन


भाजपा का सबसे खराब प्रदर्शन तोशाम हलके में रहा, जहां भाजपा को केवल 1.20 प्रतिशत वोट ही मिल पाए थे। गढ़ी सांपला में भाजपा को उस समय के सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ में हार का सामना करना पड़ा था। आदमपुर में भाजपा पूर्व सीएम भजन लाल के गढ़ में उनके बेटे कुलदीप बिश्नोई के हाथों हारी थी। इस बार भाजपा ने इन सभी 12 सीटों पर नए प्रत्याशी उतारे हैं। गढ़ी सांपला किलोई में भाजपा ने इस बार धर्मबीर हुड्डा की जगह इनेलो से आए सतीश नांदल पर दांव खेला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तोशाम में गुणपाल की जगह शशिरंजन परमार, खरखौदा में कुलदीप काकरान की जगह मीना नरवाल, बरौदा में बलजीत सिंह मलिक के स्थान पर योगश्वर दत्त, जींद के जुलाना में संजीव की जगह इनेलो से आए परमिंद्र सिंह ढुल, कालांवाली में राजेंद्र सिंह की जगह अकाली दल के विधायक बलकौर सिंह, रानियां में जगदीश नेहरा के स्थान पर इनेलो से आए रामचंद्र कंबोज, डबवाली में देव कुमार शर्मा की जगह ताऊ देवीलाल परिवार के आदित्य देवीलाल, आदमपुर में करण सिंह रानौलिया के स्थान पर टिक टॉक गर्ल सोनाली फौगाट, नलवा में मास्टर हरि सिंह की जगह इनेलो से आए रणवीर गंगवा, नूंह के फिरोजपुर झिरका में पूर्व इनेलो विधायक नसीम अहमद और फतेहाबाद में स्वतंत्र बाला चौधरी की जगह भजन लाल परिवार के दूड़ा राम को टिकट दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed