फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Assembly Election Results Youngest MLA Vinesh Phogat Aditya Surjewala Arjun Chautala

हरियाणा के सबसे युवा विधायक: किसी की उम्र 25 साल तो कोई 30 का, जानें प्रदेश के सबसे युवा चेहरों के बारे में

Tue, 08 Oct 2024 09:59 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा
अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 08 Oct 2024 09:59 PM IST
सार

नई विधानसभा के सबसे युवा विधायक आदित्य सुरजेवाला होंगे। उनकी उम्र 25 साल है। कैथल सीट से आदित्य ने 8124 मतों के अंतर से जीत हासिल की है।

विज्ञापन
Haryana Assembly Election Results Youngest MLA Vinesh Phogat Aditya Surjewala Arjun Chautala
Haryana Assembly Election Results - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा विधासभा चुनाव 2024 के नतीजे आ चुके हैं। चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बहुमत पा लिया है। भाजपा ने 48 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि पिछले चुनाव में भाजपा को कुल 41 सीटें ही मिली थीं। कांग्रेस ने 37 सीटें अपने नाम की हैं, जबकि इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है।  

विज्ञापन

हरियाणा की नई विधानसभा में कई चीजें बदली हुई होंगी। कई नए चेहरे नजर आएंगे तो कई पुराने चेहरे फिर से दिखाई देंगे। कई युवा पहली बार विधानसभा में पहुंचे हैं तो कुछ ऐसे भी हैं। आइये देखते हैं हरियाणा की नई विधानसभा के सबसे युवा चेहरे कौन होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आदित्य सुरजेवाला बने नई विधानसभा के सबसे युवा चेहरा
नई विधानसभा के सबसे युवा विधायक आदित्य सुरजेवाला होंगे। उनकी उम्र 25 साल है। कैथल सीट से आदित्य ने 8124 मतों के अंतर से जीत हासिल की है। उन्हें कुल 83744 मत मिले हैं। आदित्य राज्यसभा सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला के बेटे हैं।

विज्ञापन

विनेश फोगाट दूसरी सबसे कम उम्र की विधायक बनीं
आदित्य सुरजेवाला के बाद कांग्रेस से विनेश फोगाट दूसरी सबसे कम उम्र की विधायक बनीं। उनकी उम्र 30 साल है। जुलाना सीट से विनेश ने 6015 मतों के अंतर से जीत हासिल की। उन्हें कुल 65080 वोट मिले हैं। 

अर्जुन चौटाला तीसरे सबसे कम उम्र के विधायक
अर्जुन चौटाला की उम्र 32 साल है। रानियां सीट से अर्जुन ने जीत हासिल की है। अर्जुन 4191 मतों के अंतर से जीते हैं और उन्हें कुल 43914 वोट मिले हैं। पहले, मैदान में निर्दलीय उतरे दादा चौधरी रणजीत सिंह और उनके पोते अर्जुन चौटाला के टक्कर मानी जा रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed