फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Assembly Election 3460 sensitive booths in the state 29 thousand police personnel will be deployed

Haryana Election: प्रदेश में 3460 संवेदनशील बूथ, 29 हजार पुलिस जवान रहेंगे तैनात, 1080 हथियारों के लाइसेंस रद

Tue, 17 Sep 2024 07:10 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 17 Sep 2024 07:10 PM IST
सार

Haryana Assembly Election 2024: प्रदेश में आम चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन की तरफ से भी तैयारियां मुक्कमल की जा रही हैं। चुनाव के दौरान 29 हजार से अधिक जवान शांति से मतदान प्रक्रिया पूरी कराने के लिए तैनात रहेंगे।

विज्ञापन
Haryana Assembly Election 3460 sensitive booths in the state 29 thousand police personnel will be deployed
फ्लैग मार्च निकालते हरियाणा पुलिस के जवान व अर्द्ध सैनिक बल। 

विस्तार

हरियाणा विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न करवाने के लिए पुलिस के 29 हजार जवान तैनात किए जाएंगे। प्रदेश में पांच अक्तूबर को मतदान के लिए 10 हजार 495 मतदान स्थलों पर कुल 20 हजार 629 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें 3460 संवेदनशील और 138 वल्नरेबल बूथ हैं, जहां अतिरिक्त जवानों की मौजूदगी में सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन


पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने बताया कि स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव कराने को लेकर पुलिस विभाग पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। चुनाव में 29 हजार से अधिक जवानों के अतिरिक्त पैरामिलिट्री फोर्स की 225 कंपनियां तैनात होंगी। इनमें 75 कंपनियां तैनात हो चुकी हैं, जबकि 195 कंपनियां जम्मू एंड कश्मीर चुनाव के बाद आएंगी।
विज्ञापन


राज्य के अंदर और अंतरराज्यीय सीमाओं पर 298 जगह नाकेबंदी कर गहनता से जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसमें 155 अंतरराज्यीय व 143 प्रदेश के भीतर नाके लगाए गए हैं। साथ ही प्रदेश में 480 फ्लाइंग स्क्वाड टीमें, 419 स्टेटिक सर्विलांस टीमें और 32 क्विक रिस्पॉन्स टीमें (क्यूआरटी) बनाई गई हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने और आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने को लेकर 1128 पेट्रोलिंग पार्टियां भी लगाई गईं हैं, जो 24 घंटे गश्त कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


52 लाइसेंसी हथियार जब्त, 1080 लाइसेंस रद्द
पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने बताया कि प्रदेश में कुल 1 लाख 32 हजार 225 आर्म्ड लाइसेंस जारी किए गए हैं। चुनाव के मद्देनजर 1 लाख 5 हजार 14 लाइसेंसी हथियारों को संबंधित पुलिस थानों में जमा करवाया गया है। जबकि प्रदेश में आचार संहिता का उल्लंघन करने के चलते अब तक 52 लाइसेंसी हथियारों को जब्त किया जा चुका है और 1080 हथियारों के लाइसेंस रद्द किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed