फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Assembly Election 2014

हरियाणा के नेता पढ़वा रहे अपनी जन्म कुंडली

Sat, 16 Aug 2014 11:47 AM IST
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 16 Aug 2014 11:47 AM IST
विज्ञापन
Haryana Assembly Election 2014

हरियाणा विधान सभा चुनाव के लिए अपनी टिकट और जीत पक्की करने के लिए नेताजी के परिवार ज्योतिषी का खूब चक्कर लगा रहे हैं। नेता जी के परिवार के सदस्य और नजदीकी मित्र जन्म कुंडलियां लेकर एक ज्योतिषी से दूसरे तक पहुंच रहे हैं। हरियाणा के विधान सभा चुनाव के लिए नेता अपनी किस्मत के बारे में पूछ रहे हैं। ज्योतिषी के पास पार्टी से दगा करने तक की बात कह देते हैं।

विज्ञापन


ज्योतिषियों को चक्कर में डाल रहे नेताओं के सवाल

Haryana Assembly Election 2014

पहला सवाल क्या पार्टी टिकट देगी। तो क्या पार्टी में बने रहने चाहिए या पार्टी छोड़कर दूसरे पार्टी में शामिल होना चाहिए। यदि पार्टी टिकट नहीं देगी तो किस पार्टी में जाना ठीक रहेगा। ये कुछ सवाल ज्योतिषी को भी चक्कर में डाल रहे हैं।

ये नेता हरियाणा विधान सभा के टिकट के चाहवान हैं। भाजपा, कांग्रेस, इनेलो और हजकां के नेता अपने वर्करों के माध्यम से बहुत ही छुपे तरीके से पूछ रहे हैं। पार्टी के कई बड़े नेताओं की कुंडली पढ़ रहे हैं। उन्हें उपाय भी बताएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई नेता मिल चुके, कइयों ने मांगा समय

Haryana Assembly Election 2014

सेक्टर-30 स्थित भृगु ज्योतिष केंद्र के प्रमुख बीरेंद्र नारायण मिश्र और सुशील कौशल का कहना है कि कई लोग उनसे मिले हैं। और कई नेताओं ने उनसे मिलने का समय मांगा है। कई नेताओं ने तो उन्हें स्वयं घर पर बुलाया है।

बीरेंद्र नारायण मिश्र का कहना है कि इस संबंध में अधिक जानकारी नहीं दे सकते हैं क्योंकि इसका कारण यह एक निजी मामला है। देवालय पूजक परिषद के कोषाध्यक्ष लाल बहादुर दुबे ने बताया कि हरियाणा विधान सभा चुनाव में टिकट के चाहवान लोग उनसे कुंडली दिखाने आए हैं। कुंडली के अनुसार उन्हें उपाय भी बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed