फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Assembly Election 2014

इन क्षेत्रों में होगी चुनाव आयोग की अग्निपरीक्षा

Thu, 14 Aug 2014 01:18 PM IST
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 14 Aug 2014 01:18 PM IST
विज्ञापन
Haryana Assembly Election 2014

हरियाणा में विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए चुनाव आयोग और राज्य पुलिस ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं लेकिन हिसार और जींद में शांतिपूर्वक चुनाव करवाना आयोग के लिए चुनौती है। हालांकि सेंट्रल पारामिलेट्री फोर्स की पर्याप्त व्यवस्था इन जिलों में रहेगी।

विज्ञापन


लेकिन लोकसभा चुनाव में हुए तनाव के बाद अब आयोग इस चुनाव में यहां के लिए कोई रिस्क नहीं लेना चाहता। राज्य में सबसे ज्यादा आर्म्स लाइसेंस हिसार के लोगों ने लिए हैं। इसके बाद जींद दूसरे नंबर पर है। गैर जमानती वारंट भी इन जिलों में काफी संख्या में लंबित हैं।
विज्ञापन


हथियार रखने के शौकीनों में फतेहाबाद, सिरसा और रोहतक के लोग भी पीछे नहीं हैं, लिहाजा चुनाव के दौरान इन हथियारों को जमा करवाना पुलिस के लिए खासी सिरदर्दी है। आयोग ने केंद्र से जो 140 कंपनियां पैरामिलेट्री फोर्स की मांगी हैं। उनमें से सबसे ज्यादा संख्या इन्हीं जिलों में तैनात किए जाने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य पुलिस ने ऐसी रिपोर्ट चुनाव आयोग के साथ बैठक में अधिकारियों को दी है। साथ ही यह मांग की गई है कि पैरामिलेट्री फोर्स की अधिक तैनाती भी इन्हीं क्षेत्रों में की जाए। हालांकि उत्तर प्रदेश की सीमा से सटा होने के कारण सबसे अधिक पैरामिलेट्री फोर्स की आवश्यकता आयोग को पलवल में होगी।


चुनाव की तिथि की घोषणा के साथ ही आयोग इस संदर्भ में निर्देश देने जारी कर देगा। हालांकि चुनाव से पहले पुलिस के लिए यह रुटीन की प्रक्रिया है। फिर भी हम पुलिस के साथ कानून व्यवस्था, बेल जंपर और मोस्ट वांटेड अपराधियों की गिरफ्तारी पर मंथन करेंगे। चुनाव पूरी तरह से शांतिपूर्ण करवाने के लिए सभी संभव प्रयास किए जाएंगे। फ्लाइंग स्क्वायड की एक ट्रेनिंग हमने पूरी कर ली है।
श्रीकांत वालगद, मुख्य निवार्चन अधिकारी, हरियाणा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed