फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Assembly Election 2014

कांग्रेसी सांसद की अमित शाह को खुली चुनौती

Thu, 21 Aug 2014 11:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र Updated Thu, 21 Aug 2014 11:23 AM IST
विज्ञापन
Haryana Assembly Election 2014

सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि 24 अगस्त को पानीपत में होने वाली विजय संकल्प रैली प्रदेश की राजनीति को नई दिशा देगी। पानीपत की भूमि पर 24 अगस्त को प्रदेश की जनता के सामने एक बार फिर सत्य और असत्य का आइना दिखेगा।

विज्ञापन


पानीपत की रैली में लाखों की संख्या में लोग शिरकत कर विपक्षी दलों को मुंहतोड़ जवाब देंगे। सांसद दीपेंद्र हुड्डा बुधवार को कांग्रेस भवन में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


सम्मेलन में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर विजय रथ यात्रा के साथ कांग्रेस भवन में पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोगों को झूठे आश्वासन देकर देश में सरकार बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम पद का प्रत्याशी घोषित करके दिखाए बीजेपी

Haryana Assembly Election 2014

दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को चुनौती देते हुए कहा कि भाजपा सीएम पद के प्रत्याशी का नाम घोषित करके दिखाए। उन्होंने इनेलो पर चुटकी लेते हुए कहा कि इनेलो खत्म होने की कगार पर है। केंद्र में भी इनेलो का भाजपा ने समर्थन नहीं लिया और जंतर-मंतर पर अन्ना ने भी इनेलो का समर्थन लेने से इनकार कर दिया था।

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि पंचकूला-यमुनानगर से होती हुई विजय रथ यात्रा कुरुक्षेत्र पंहुची है। इस विजय रथ यात्रा के माध्यम से लोगों को जागरूक करने और कार्यकर्ताओं में एक नया जोश पैदा किया जा रहा है। उन्होंने 24 अगस्त की पानीपत रैली का न्योता दिया। तंवर ने बताया कि सितंबर के प्रथम सप्ताह में प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी।

सीएम के राजनीतिक सलाहकार प्रो. वीरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा ने महंगाई का कानून बनाया है। केंद्र की सरकार जमाखोरी को बढ़ावा दे रही है। उत्तराखंड विधानसभा उप-चुनावों में तीन सीटें गंवाने के बाद भाजपा का असली चेहरा सामने नजर आने लगा है।

हुड्डा ने लगाई है हरियाणा में विकासों की झड़ी

Haryana Assembly Election 2014

हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम के चेयरमैन एवं शाहाबाद के विधायक अनिल धंतौड़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में प्रदेश ने विकास कार्यों में एक नये आयाम को छुआ है।

कार्यकर्ता सम्मेलन में राज्य वित्तायोग के सदस्य सुभाष सुधा, पूर्व सांसद कैलाशो सैनी, पूर्व विधायक रमेश गुप्ता, पूर्व विधायक साहब सिंह सैनी, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतविंद्र सिंह टिम्मी व संजय छोक्कर, प्रवक्ता कुलदीप सोनी, पीसीसी सदस्य मंदीप चट्ठा, जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन मेवा सिंह, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन जलेश शर्मा,कुलविंद्र खैरा, लक्ष्मीकांत शर्मा, दीनानाथ अरोड़ा, मेहर सिंह रामगढ़, सुरेश युनिसपुर, विशाल सिंगला, हरमनदीप सिंह विर्क, प्रदीप गोयल आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed