फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana asks for economic package from central government

हरियाणा ने केंद्र सरकार से मांगा आर्थिक पैकेज, फसल न बेच पाने वाले किसानों को दोबारा भेजा जाएगा मैसेज

Tue, 28 Apr 2020 01:05 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 28 Apr 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
Haryana asks for economic package from central government
दुष्यंत चौटाला - फोटो : फाइल फोटो

कोरोना से गड़बड़ाई वित्तीय स्थिति सुधारने के लिए हरियाणा सरकार ने केंद्र सरकार से आर्थिक पैकेज मांगा है। सीएम मनोहर लाल ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हुई बैठक में यह मांग रखी। कोरोना के कारण मार्च व अप्रैल महीने में 5000 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। अगर महामारी जल्द खत्म नहीं हुई और हालात सामान्य होने में समय लगा तो वित्तीय नुकसान और बढ़ेगा।

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद यह बात कही। सीएम के साथ डिप्टी सीएम व गृह मंत्री अनिल विज भी बैठक में शामिल रहे। दुष्यंत ने कहा कि सभी राज्यों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपने-अपने राज्य की मांग के अनुरूप वित्तीय सहायता की मांग की है। प्रधानमंत्री महामारी की रोकथाम के लिए 1.70 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा पहले ही कर चुके हैं। उम्मीद है कि हरियाणा की मांग को केंद्र सरकार पूरा करेगी।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने स्पष्ट किया है कि जिन किसानों को खरीद केंद्रों बिक्री के लिए सरसों व गेहूं लाने के एसएमएस भेजे गए थे और वे किन्हीं कारणों से मंडियों में नहीं पहुंच सके, उन्हें दोबारा एसएमएस भेजे जाएंगे। सप्ताह में खरीद का एक दिन ऐसे छूटे हुए किसानों के लिए ही रखने का निर्णय लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान सरसों व गेहूं कितनी ही मात्रा में बिक्री के लिए ला सकते हैं। इस पर किसी भी प्रकार की कोई सीमा नहीं है। रविवार को पानीपत मंडी में एक किसान 1609 क्विंटल गेहूं लेकर आया था और उसका पूरा गेहूं खरीदा गया। पहले दिन खरीदी गई सरसों का भुगतान भी किसानों के बैंक खातों में जमा कर दिया गया है। हरियाणा ने केंद्र को किसानों को वित्तीय प्रोत्साहन देने के लिए पहले ही लिखा है। एक पत्र पंजाब सरकार भी लिख चुकी है। केंद्र के निर्णय अनुसार आगे बढ़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed