फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana and Punjab Congress protests against Central government

कांग्रेस का सत्याग्रह: सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ का विरोध, केंद्र पर बरसे हरियाणा-पंजाब के कांग्रेसी

Tue, 26 Jul 2022 11:52 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 26 Jul 2022 11:52 PM IST
सार

पंजाब कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भी मंगलवार को सत्याग्रह किया। चंडीगढ़ के सेक्टर-15 स्थित पंजाब कांग्रेस भवन में सत्याग्रह का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने किया।

विज्ञापन
Haryana and Punjab Congress protests against Central government
पीएम का पुतला फूंकते हरियाणा कांग्रेस के नेता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ और राहुल गांधी समेत कांग्रेस नेताओं की दिल्ली में गिरफ्तारी के विरोध में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सत्याग्रह किया। प्रदेशाध्यक्ष उदयभान, विधायकों और अन्य कार्यकर्ताओं ने चंडीगढ़ स्थित हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय पर रोष जताया साथ ही सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। 

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने मोदी सरकार पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को लेकर राष्ट्रपति से मिलना चाहते थे लेकिन सरकार के आदेश पर पुलिस ने जिस तरह उनके साथ दुर्व्यवहार कर उनको गिरफ्तार किया, यह बेहद निंदनीय है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सड़क से लेकर संसद तक जनहित के मुद्दों को उठाना, सरकार के तुगलकी फरमानों और संस्थाओं के दुरुपयोग के विरुद्ध संघर्ष करना विपक्ष की जिम्मेदारी है लेकिन केंद्र सरकार विपक्ष को पूरी तरह कुचलना चाहती है। इसलिए कांग्रेस नेताओं के खिलाफ ईडी, सीबीआई व अन्य सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है। कांग्रेस सरकार की तानाशाही के सामने न टूटेगी और न ही झुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब कांग्रेस के नेताओं ने भी किया सत्याग्रह
पंजाब कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भी मंगलवार को सत्याग्रह किया। चंडीगढ़ के सेक्टर-15 स्थित पंजाब कांग्रेस भवन में सत्याग्रह का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने किया। उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ कि सत्ताधारी पार्टी न सिर्फ विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही, बल्कि वह उसे पूरी तरह से खत्म करना चाहती है। भाजपा नेता बार-बार कहते हैं कि वे कांग्रेस मुक्त भारत चाहते हैं, जो इनकी सत्तावादी सोच को दर्शाता है। हालांकि वे जितनी मर्जी कोशिश कर लें, कांग्रेस उतने ही ज्यादा मजबूत होगी। विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा राजनीतिक विरोधियों से बदला लेने के लिए अलग-अलग एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed