{"_id":"6028ac9d8ebc3ee9434b1edb","slug":"haryana-agriculture-minister-indecent-remarks-on-kisan-andolan","type":"story","status":"publish","title_hn":"'घर में होते तो भी मरते...' हरियाणा के मंत्री की किसानों पर अभद्र टिप्पणी, अब मांगी माफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'घर में होते तो भी मरते...' हरियाणा के मंत्री की किसानों पर अभद्र टिप्पणी, अब मांगी माफी
Sun, 14 Feb 2021 10:24 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 14 Feb 2021 10:24 AM IST
विज्ञापन
कृषि मंत्री जेपी दलाल।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने शनिवार को किसानों पर एक अभद्र टिप्पणी की। मामले के तूल पकड़ने पर उन्होंने इस बयान पर खेद जताया और कहा कि अगर किसी को मेरे बयानों से दुख पहुंचा है, तो, मैं माफी चाहता हूं।
विज्ञापन
दरअसल शनिवार दोपहर बाद करीब ढाई बजे कृषि मंत्री भिवानी रेस्ट हाउस पहुंचे थे। इस दौरान प्रेस कान्फ्रेंस में उन्होंने किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों के प्रति विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि ये घर में होते तो भी मरते। जो आज घर में हैं, वे नहीं मर रहे क्या। कोई हार्ट अटैक से मरा है तो कोई बीमारी से। साल में औसत मौत के अनुसार ही मरे हैं। देश में कोई भी मरता है तो उसके प्रति मेरी पूरी-पूरी संवेदनाएं हैं।
विज्ञापन
इस बयान के करीब छह घंटे बाद रात करीब साढ़े आठ बजे कृषि मंत्री जेपी दलाल ने वीडियो जारी कर मामले पर खेद जताया। उन्होंने कहा कि प्रेस कान्फ्रेंस में चर्चा के दौरान मृत किसानों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं। आकस्मिक मौत किसी की भी हो, कष्ट होता है। जहां तक शहीद का दर्जा देने की बात थी, शहीद का दर्जा हमारी सेना के जवानों को ही मिलता है। सोशल मीडिया पर मेरे बयान का गलत अर्थ निकाला गया है और तोड़-मरोड़कर चलाया गया है।
विज्ञापन
If anyone is hurt by my statements, then, I apologise. My statement has been misinterpreted. I am committed to the welfare of farmers, clarified Haryana Agriculture Minister JP Dalal yesterday pic.twitter.com/2NpUlPKRe9
— ANI (@ANI) February 14, 2021