फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana AG hears plea against Sidhu

सुनवाई: सिद्घू के खिलाफ याचिका पर हरियाणा के एजी ने की सुनवाई, 25 नवंबर तक दस्तावेज उपलब्ध करवाने का याची को आदेश

Wed, 17 Nov 2021 01:22 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 17 Nov 2021 01:22 AM IST
सार

सिद्धू के खिलाफ आपराधिक अवमानना का केस चलाने की मांग को लेकर याची बाजवा की अर्जी पर सुनवाई के दौरान उन पर अकाली दल से जुड़े होने के आरोप लगे। इस पर उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि मेरी तो कांग्रेस के कईं मंत्रियों के साथ भी फोटो हैं। 

विज्ञापन
Haryana AG hears plea against Sidhu
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : facebook.com/sherryontopp

विस्तार

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिद्धू के खिलाफ आपराधिक अवमानना का मामला चलाए जाने की इजाजत की मांग को लेकर दाखिल याचिका पर हरियाणा के एडवोकेट जनरल ने मंगलवार को सुनवाई की। एजी ने याची को 25 नवंबर तक कुछ दस्तावेज पेश करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


सिद्धू के खिलाफ आपराधिक अवमानना का केस चलाने की मांग को लेकर एडवोकेट पीपीएस बाजवा ने याचिका दाखिल की है। मंगलवार को बाजवा की अर्जी पर सुनवाई के दौरान उन पर अकाली दल से जुड़े होने के आरोप लगे। इस पर बाजवा ने सफाई देते हुए कहा कि मेरी तो कई कांग्रेस के मंत्रियों के साथ भी फोटो हैं।
विज्ञापन


ऐसे में इस तरह के आरोप लगाना सही नहीं है। सवाल यह है कि सिद्धू हाईकोर्ट में चल रहे इस मामले में बार-बार टिप्पणियां कर दखल देते हुए न्यायिक प्रक्रिया को बाधित कर रहे हैं। उस पर आपराधिक अवमानना का मामला चलाया जाना चाहिए, इसीलिए उन्होंने यह याचिका दायर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः महामहिम आज हरियाणा में: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के स्वागत के लिए दुल्हन की तरह सजा गांव सूई, चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा

बाजवा ने अपनी याचिका में कहा है कि पंजाब के नशे के कारोबार को लेकर हाईकोर्ट 2013 से संज्ञान लेकर सुनवाई कर रहा है। नवजोत सिद्धू लगातार हाईकोर्ट में विचाराधीन इस मामले को लेकर टिप्पणियां कर रहे हैं। इससे न सिर्फ अदालती कार्यवाही में वह दखलंदाजी कर रहे हैं, बल्कि अदालत पर भी वह टिप्पणियां कर रहे हैं। यह सीधे तौर पर हाईकोर्ट की आपराधिक अवमानना का मामला बनता है। ऐसे में बाजवा ने हरियाणा के एडवोकेट जनरल से सिद्धू के खिलाफ हाईकोर्ट में आपराधिक अवमानना का केस चलाने की इजाजत मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed