{"_id":"651af2551ec53d79530cdce5","slug":"haryana-a-officer-from-sirsa-suspended-due-to-indecent-comment-on-cm-s-photo-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: सीएम के स्वच्छता अभियान फोटो पर अभद्र टिप्पणी, सिरसा का अधिकारी सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: सीएम के स्वच्छता अभियान फोटो पर अभद्र टिप्पणी, सिरसा का अधिकारी सस्पेंड
Mon, 02 Oct 2023 10:09 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 02 Oct 2023 10:09 PM IST
सार
फोटो पर कमेंट कर लिखा कि शर्म करो, झुग्गी झोपड़ी में जा कर सफाई करो। आपत्तिजनक कमेंट पर हरियाणा सरकार ने कड़ा संज्ञान लिया है। सरकार ने सोमवार को सिरसा के सूचना एंव जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
suspend demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री मनोहरलाल के फरीदाबाद में स्वच्छ भारत मिशन के कार्यक्रम को लेकर डीपीआर हरियाणा की सोशल मीडिया पोस्ट पर डीआईपीआरओ सिरसा के एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट की ओर से किए गए आपत्तिजनक कमेंट पर हरियाणा सरकार ने कड़ा संज्ञान लिया है।
विज्ञापन
सरकार ने सोमवार को सिरसा के सूचना एंव जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में हरियाणा सरकार के प्रिंसिपल सेक्रेटरी वी उमाशंकर की ओर से पत्र भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
रविवार को मुख्यमंत्री मनोहरलाल फरीदाबाद दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा के साथ स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता अभियान में श्रमदान किया। हरियाणा सरकार के डीपीआर हरियाणा ने इस कार्यक्रम की फोटो एक्स पर अपलोड की।
विज्ञापन
इस पर फोटो पर डीआईपीआरओ सिरसा के अकाउंट से कमेंट किया गया कि शर्म करो। झुग्गी झोपड़ी में जा कर करो सफाई। नौटंकी। सूत्रों का कहना है कि इसकी जांच की जा रही है कि यह कमेंट किसने किया है। इसमें किसी कर्मचारी के भी मिलीभगत की आशंका व्यक्त की गई है।