फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Harsimrat's appeal to Jaishankar- UAE government should be made aware about the five Ks of Sikhs

Chandigarh News: हरसिमरत की जयशंकर से अपील- यूएई सरकार को सिखों के पांच ककारों के बारे में जागरूक किया जाए

Sat, 07 Jun 2025 08:23 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 08:23 PM IST
विज्ञापन
Harsimrat's appeal to Jaishankar- UAE government should be made aware about the five Ks of Sikhs
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल की वरिष्ठ नेता व बठिंडा की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने शनिवार को विदेश मंत्री डाॅ. जयशंकर से अपील की है कि वे संयुक्त अरब अमीरात सरकार से बातचीत शुरू करें, ताकि सिखों को पांच ककारों और विशेष रूप से किरपाण और कटार के धार्मिक महत्व के बारे में जागरूक किया जा सके। वहां सिखों को बिना किसी डर या प्रतिबंध के अपने धर्म का पालन करने की अनुमति मिल सके।

विदेश मंत्री को लिखे पत्र में बठिंडा सांसद ने कहा कि वह यूएई में भारतीय दूतावास की ओर से हाल ही में जारी किए गए परामर्श के मद्देनजर यह अपील कर रही हैं, जिसमें भारतीयों को यूएई के दंड कानून अनुच्छेद 405 के मद्देनजर देश की यात्रा के दौरान धारदार वस्तुओं को साथ न लाने का निर्देश दिया गया है। इस कदम से सिख यात्रियों और वहां के रहने वालों को गहरी परेशानी और मानसिक पीड़ा से गुजरना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सिखों को हिरासत में लेने और उनसे किरपाण और कटार उतारने के लिए मजबूर किए जाने के कई मामले सामने आए हैं। उन्होंने हाल ही में आबू धाबी में किरपाण और पगड़ी पहनने के कारण एक बुजुर्ग व्यक्ति को हिरासत में लिए जाने के मामले का भी हवाला दिया। हरसिमरत ने एस. जयशंकर से राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के प्रतिनिधियों का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल यूएई भेजने का भी अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed