{"_id":"61757e7806c8aa46ce00a101","slug":"harsimrat-kaur-said-congress-became-a-comedy-show-after-arrival-of-navjot-singh-sidhu","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरसिमरत कौर का तंज: नवजोत सिद्धू के आने पर कॉमेडी शो बनी कांग्रेस, सोनी टीवी बनाए सीरियल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरसिमरत कौर का तंज: नवजोत सिद्धू के आने पर कॉमेडी शो बनी कांग्रेस, सोनी टीवी बनाए सीरियल
Sun, 24 Oct 2021 09:10 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 24 Oct 2021 09:10 PM IST
सार
हरसिमरत कौर ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री चन्नी सिर्फ फोटोशूट में व्यस्त हैं। पंजाब के लोग पिस रहे हैं। मंडियों में फसल नहीं खरीद की जा रही, किसान परेशान हैं।
विज्ञापन
हरसिमरत कौर बादल
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करवाचौथ के एक समागम में रविवार को स्थानी होटल में पहुंचीं पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू के आने से कांग्रेस कॉमेडी शो बन चुकी है। प्रदेश के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सिर्फ फोटोशूट मंत्री हैं। मुंबई से सोनी टीवी वाले आकर कांग्रेस पर सीरियल बनाएं।
विज्ञापन
सांसद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि साढे़ चार वर्ष तक कांग्रेस सरकार ने पंजाब के लिए कुछ नहीं किया और अब कैप्टन अमरिंदर सिंह को बादलों के साथ सांठगांठ होने का बहाना बनाकर कुर्सी से उतार दिया। अब नए मुख्यमंत्री प्रदेश के लिए काम करने के बजाय अपना फोटोशूट करवाकर सिर्फ सोशल मीडिया और विज्ञापन तक सीमित रह गए हैं। इससे प्रदेश की जनता पिस रही है।
विज्ञापन
हरसिमरत कौर ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस सरकार के राज में मंडियों से किसानों की फसल नहीं खरीद की जा रही। इसके अलावा जिन किसानों की फसल गुलाबी सुंडी से बर्बाद हुई उनको अभी तक कोई मुआवजा भी जारी नहीं किया गया। प्रधानमंत्री योजना के तहत जिन गरीब लोगों का उपचार होता था वो भी सरकार से पैसे न मिलने कारण बंद हो गया। वित्त मंत्री मनप्रीत बादल अपने शहर में ही फॉगिंग नहीं करवा पा रहे, जिस कारण शहर के हर घर में व्यक्ति बुखार एवं डेंगू पीड़ित हो रहा है। कांग्रेस अब अंदरूनी कलह के कारण मजाक बन कर रह गई। लोग 2022 के चुनाव का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन