फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Harsimrat Kaur Badal targets Aam Aadmi Party

AAP पर बरसीं हरसिमरत कौर बादल: बोलीं- पंजाब में गैंगस्टरों का राज, लोग धरने पर बैठे

Mon, 18 Dec 2023 04:58 PM IST
ajay kumar डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 18 Dec 2023 04:58 PM IST
सार

हरसिमरत कौर बादल ने 'इंडिया' गठबंधन पर कोई भी टिप्पणी नहीं की। उन्होंने कहा कि मैं उस गठबंधन का हिस्सा नहीं हूं और न ही बनना चाहती हूं। 

विज्ञापन
Harsimrat Kaur Badal targets Aam Aadmi Party
हरसिमरत कौर बादल। - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

बठिंडा से शिरोमणि अकाली दल सांसद हरसिमरत कौर बादल ने आम आदमी पार्टी पर सोमवार को निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंजाब में गैंगस्टरों का राज चल रहा है। किसान, मजूदर, नौजवान और कर्मचारी सभी धरने पर बैठे हैं। आप सरकार ने एक भी गारंटी पूरी नहीं की है। 20 महीने में किसी भी महिला को एक हजार रुपये नहीं मिला। सरकार के सभी वादे विफल रहे हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि मनरेगा के मजदूरों को डरा धमकाकर रैली में लाया जाता है। हरसिमरत कौर ने कहा कि इस माहौल में 13 सीटों आप को कहां से मिल जाएंगी? यह देश को दिखाने के खातिर है। बता दें कि रविवार को बठिंडा रैली में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब की जनता से 13 की 13 सीटों पर आप को जिताने की अपील की थी। 

विज्ञापन

पंजाब के पैसे लूटे जा रहे: हरसिमरत

हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि अफसोस है कि पंजाब के पैसे लूटे जा रहे हैं। अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान दोनों इकट्ठा होकर पैसे लूट रहे हैं। उन्होंने कहा कि अवैध खनन खूब चल रहा है। सीमा पर सुरक्षा का खतरा पैदा हो गया है। सीमा पर बना पुल किसी भी वक्त टूट सकता है। उन्होंने मंत्रियों पर अवैध खनन का आरोप लगाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हर तरीके से पंजाब के हकों को कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पंजाब का पानी हरियाणा और राजस्थान को भेजा जा रहा है। पंजाब में गैंगस्टरों का राज चल रहा है और लोग धरने पर बैठे हैं। 

मैं 'इंडिया' गठबंधन का हिस्सा नहीं

हरसिमरत कौर बादल ने 'इंडिया' गठबंधन पर कोई भी टिप्पणी नहीं की। उन्होंने कहा कि मैं उस गठबंधन का हिस्सा नहीं हूं और न ही बनना चाहती हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed