{"_id":"1bb5dbe4865814656e188e5d298a6c32","slug":"harsimrat-kaur-badal-interview","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरसिमरत बादल से पूछे गए 6 सवाल, जानिए जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरसिमरत बादल से पूछे गए 6 सवाल, जानिए जवाब
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 12 Apr 2014 04:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बठिंडा प्रदेश की सबसे हॉट सीटों में से एक हैं, जिनमें बादल परिवार और कांग्रेस की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। पूरे प्रदेश में रिश्तों की जंग यहीं देखने को मिल रही है। शिअद से मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की पुत्रवधू और उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की पत्नी हरसिमरत कौर बादल मैदान में हैं।
यहां हरसिमरत का मुकाबला अपने देवर मनप्रीत बादल से हैं, जो कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे हैं। मनप्रीत को सीपीआई का समर्थन भी है। ऐसे में सीट बचाए रखने के लिए हरसिमरत को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।
चुनौती से निपटने और बादल परिवार की साख बचाए रखने के लिए हरसिमरत ने अपनी रणनीति और तैयारी पर शशिकांत शर्मा से विस्तृत चर्चा की।

ये दो सवाल पूछे गए
सवाल- चुनावी मुहिम के दौरान आपको कैसा रिस्पांस मिल रहा है?
जवाब- मेरी पार्टी ने बीते सात सालों में पंजाब में सर्वपक्षीय विकास करवाया है। इसके चलते लोगों का मुझे भरपूर समर्थन मिल रहा है। मेरी चुनावी रैली में जुट रही भारी भीड़ बता रही है कि लोग पार्टी की नीतियों से खुश हैं।
सवाल- बीते चुनाव में जनता से किए वादे कितने पूरे
जवाब- अकाली-भाजपा सरकार का एक ही मुद्दा है विकास। बीते लोकसभा चुनाव के दौरान भी मुख्य मुद्दा विकास ही था। शिअद सरकार ने जिले के सभी गांवों और बठिंडा शहर में हर घर में शुद्ध पेयजल के लिए आरओ उपलब्ध करवाया है। बठिंडा व आसपास के कस्बों में सौ फीसदी सीवरेज और पानी की सुविधा देने को काम चल रहा है। आने वाले समय में गांवों में गलियां -नाली पक्की करने के साथ साथ सौ फीसदी सीवरेज-पानी की सुविधा को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। इसी दौरान बढ़ रही आबादी के चलते क्षेत्र का बसाव बढ़ जाता है और विकास का काम चलता रहता है जिसके लिए हम प्रयासरत हैं।

आम आदमी पार्टी पर ये बोलीं हरसिमरत
सवाल- आम आदमी पार्टी का क्या प्रभाव पड़ेगा
जवाब- कुछ भी नहीं। आम आदमी पार्टी कांग्रेस की बी टीम है। इस पार्टी का पंजाब में कोई जनाधार नही है। अकाली-भाजपा सरकार की ओर से पंजाब मे किए विकास के चलते पार्टी को मिल रहा लोगों का भरपूर समर्थन को देखकर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार बठिंडा से चुनाव लड़ने को हिचकिचा रहे थे। इस कारण प्रत्याशी के नाम का ऐलान करने में आप को काफी वक्त लगा।
सवाल- बीते लोकसभा चुनाव में आपके खिलाफ कांग्रेस ने कैप्टन के पुत्र रणइंदर को उतरा था। इस बार आपके परिवार के सदस्य मनप्रीत बादल चुनाव लड़ रहे हैं। दोनों परिस्थितियों में क्या फर्क महसूस कर रही है।
जवाब- इस बार मै अपनी जीत को लेकर ज्यादा आश्वस्त हूं। मनप्रीत का इतिहास ही धोखा देेने वाला रहा है। मनप्रीत ने अपने ताया और पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल, जिन्होंने उसे तीन बार जीताकर विधानसभा में भेजा था लेकिन मनप्रीत उनका ही नही हुआ। ऐसे व्यक्ति से पंजाब के लोग क्या उम्मीद लगा सकते हैं। अकाली दल को छोड़कर मनप्रीत बादल ने अपनी पार्टी बनाई। इस चुनाव में मनप्रीत ने अपने स्वार्थ को मुख्य रखते हुए पीपीपी को धोखा देकर कांग्रेस से हाथ मिला लिया है। इसी के चलते मनप्रीत कांग्रेस के पंजे पर चुनाव लड़ रहा है। राज्य के लोग इसे चुनाव मे हराकर जवाब देंगे।

एनडीए के बारे में ये कहा
सवाल- अगर केंद्र में एनडीए की सरकार बनी तो आपको मंत्रीपद मिल सकता है। ऐसे में राज्य के लिए आपकी प्राथमिकता क्या होगी?
जवाब- मेरी प्राथमिकता पंजाब और खासकर मालवा में इंडस्ट्री लाने की होगी ताकि यहां के लोगों को रोजगार मिल सके। इसके साथ-साथ शिक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा ताकि युवाओं को जॉब ओरियंटिड कोर्स करके युवा अपने भविष्य सवार सके। बठिंडा में लगी रिफायनरी की सहयोगी इंडस्ट्री को लगाया जाएगा। केंद्र की यूपीए सरकार नही चाहती थी पंजाब तरक्की करें। एनडीए की सरकार बनने पर पंजाब के लिए स्पेशल ग्रांट लाकर खेती को प्रफुल्लित करने, सिंचाई व अन्य आवश्यकताओं पर विशेष जोर रहेगा ताकि किसान के लिए खेती एक मुनाफे का व्यवसाय साबित हो।
सवाल- महिलाओं व बच्चों के लिए आपकी क्या खास योजनाएं होंगी?
जवाब- राज्य सरकार लड़कियों को फ्री शिक्षा के साथ-साथ उनको स्कूल आने जाने के लिए साइकिल प्रदान कर रही है। गरीब लड़कियों की शादी के लिये शगुन स्कीम चल रखी है। थानों में महिला पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की हुई है। खिलाड़ियों के लिए बठिंडा में स्पोर्ट्स स्कूल खोला गया है। बच्चों की शिक्षा के स्तर को उठाने को विशेष ध्यान दिया जाएगा।