हरसिमरत कौर बादल ने केंद्र सरकार को घेरा, बोलीं- दिल्ली की ईंट से ईंट बजाने का समय आ गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिरोमणि अकाली दल सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल और सांसद सुखबीर सिंह बादल ने एलान किया कि जब तक किसान विरोधी कृषि विधेयक वापस नहीं लिए जाते तब तक शिअद किसानों के साथ लड़ाई लडे़गी। तलवंडी साबो स्थित तख्त श्री दमदमा साहिब में नतमस्तक होने के बाद हरसिमरत कौर बादल ने सभी राजनीतिक दलों को आह्वान किया कि पार्टी बाजी से ऊपर उठकर किसानों के समर्थन में दिल्ली की ईंट से ईंट बजाने का समय आ गया।
उन्होंने कहा कि अगर पंजाबी कौम देश के लिए जान कुर्बान कर सकती है तो वो अपने हक के लिए कुछ भी कर सकती है। अपने ऊपर लगे आरोपों पर सफाई देते हुए हरसिमरत बादल ने कहा कि उन्हें इस कृषि विधेयक के बारे में तीन माह पहले ही पता चला था। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के सामने अपना विरोध जताया था और अपने मंत्रालय की डायरी पर भी विरोध दर्ज किया है। उन्होंने कभी इन विधेयकों की हिमायत नहीं की। विरोधी दल झूठा प्रचार कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि वे तो किसानों के समर्थन में आवाज बुलंद करने अपनी मां को आईसीयू में छोड़कर संसद पहुंची थी। वहां जब उनकी सुनवाई नहीं हुई तो उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।
कैप्टन और मनप्रीत तो मंजूरी दे चुके अब विरोध का ड्रामा क्यों- सुखबीर
श्री दमदमा साहिब में नतमस्तक होने के बाद सांसद सुखबीर बादल ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और वित्त मंत्री मनप्रीत बादल पहले ही कृषि विधेयक के हक में मंजूरी दे चुके हैं फिर अब इसके विरोध का ड्रामा क्यों कर रहे हैं।
सुखबीर बादल ने मंच से 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के घोषणा पत्र को दिखाते हुए राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि उन्होंने तो अपने घोषणा पत्र में पहले ही इन कानूनों को शामिल किया था। अब कांग्रेसी विरोध करने का ड्रामा कर रहे हैं।
यह भी देखें- हमारे चैनल को सब्सक्राइब भी करें-
कांग्रेसियों ने अकालियों को दिखाए काले झंडे
कृषि विधेयकों के खिलाफ शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और सांसद हरसिमरत कौर बादल की अगुवाई में जिले के बाकी हिस्सों से अकाली दल के कार्यकर्ताओं और नेता शहर से होकर श्री दमदमा साहिब की ओर जा रहे थे। इस बीच अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित घनइया चौक पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अकालियों को काले झंडे दिखाए। इसके अलावा कांग्रेसियों ने सांसद सुखबीर बादल एवं हरसिमरत कौर बादल मुर्दाबाद के नारे लगाए।
इस प्रदर्शन में पहुंचे कांग्रेसी नेता जयजीत सिंह जोहल ने कहा कि सांसद हरसिमरत कौर बादल ने केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देकर प्रदेश के किसानों एवं जिले के लोगों की आंखों में धूल झोंकने का प्रयास किया है। हरसिमरत के इस्तीफे को ड्रामा करार देते हुए कांग्रेसी नेता ने कहा कि जब कृषि विधेयक संबंधी केंद्र सरकार बैठक करती थी तो उस समय विरोध क्यों नहीं किया, जब विधेयक पास किया जाने लगा तो ड्रामा करते हुए हरसिमरत ने इस्तीफा दिया।
उन्होंने कहा कि अगर शिअद नेता किसानों के सच्चे हमदर्द होते तो वो इस्तीफा देने से पहले शिअद का नाता भाजपा से तोड़ लेते। कांग्रेसी नेता ने कहा कि शिअद के ड्रामे को किसान एवं प्रदेश के लोग जानते हैं। शिअद सिर्फ किसानों के नाम पर राजनीति करता आया है। कांग्रेस के इस प्रदर्शन में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता भी शामिल थीं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.