स्कूटी खरीदने की थी तैयारी, अमर उजाला ने दिया उपहार, घर में पहली बार आई कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों के लिए स्कूटी खरीदने का मन था। अमर उजाला ने उपहार में इच्छा से कहीं ज्यादा दे दिया। घर में पहली बार कार आई है। कार के आने से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। अमर उजाला की मानसून धमाका योजना के तहत निकाले गए ड्रॉ में हमारा पहला इनाम निकला।
इसके लिए अमर उजाला का दिल से धन्यवाद। यह कहना है शिवाजी कालोनी निवासी हरमिंदर कौर व राजेंद्र सिंह का। ड्रा में पुरस्कार स्वरूप पहला इनाम कार मिली है। इसे लेने सोमवार को पूरा परिवार आईएमटी स्थित अमर उजाला कार्यालय पहुंचा।
बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रामसजन पांडे ने हरमिंदर कौर को कार की चाबी सौंपते हुए शुभकामनाएं दीं। उनके साथ डीन एकेडमिक डा. अंजना राव व डॉ. आनंद शर्मा, शहरी न्यूज पेपर एजेंट सुमित कौशल भी मौजूद रहे। सभी ने अमर उजाला मानसून धमाका योजना में कार जीतने पर परिवार को शुभकामनाएं दीं।
कार मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए गृहिणी हरमिंदर कौर ने कहा कि घर में अब तक कार नहीं थी। बच्चों के लिए स्कूटी खरीदने की तैयारी की थी। इससे पहले ही अमर उजाला ने कार दे दी। अब पूरा परिवार कहीं भी कभी एक साथ आना - जाना कर सकता है।
बच्चे कार को लेकर उत्साहित हैं। ड्रा निकलने के बाद से कार मिलने तक रोज इसके बारे में पूछते थे। शाम को सबसे पहले गुरुद्वारे में मत्था टेका। इसके बाद घर पहुंचे।
दुकानदार राजेंद्र सिंह ने कहा कि हम पति-पत्नी को कार चलाना नहीं आता। बेटी मनप्रीत ने कार चलानी सीख ली है। बेटा गुरप्रीत छोटा है। छोटा भाई सुदर्शन सिंह कार चलाना जानता है। उसी से हम भी सीखेंगे।
कार लेने आए राजेंद्र सिंह के पिता सरदार प्रधान सिंह ने कहा कि अमर उजाला ने हमारा बड़ा सपना पूरा किया है। इसके लिए पूरा परिवार अमर उजाला का आभारी है। इस मौके पर राजेंद्र सिंह, रवलीन, दीप कीरत, दिव्यज्योत, अगमजीत, जीत सिंह, तजेंद्र कौर, सरदार नंद सिंह, ईशप्रीत सिंह, मनप्रीत, गुरप्रीत मौजूद रहे।