{"_id":"612d458e8ebc3e79d45d0ad9","slug":"harish-rawat-will-reach-chandigarh-today-to-meet-cm-captain-amarinder-singh-and-navjot-singh-sidhu","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुलह की कोशिश: आज चंडीगढ़ पहुंचेंगे हरीश रावत, कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिद्धू से करेंगे मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुलह की कोशिश: आज चंडीगढ़ पहुंचेंगे हरीश रावत, कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिद्धू से करेंगे मुलाकात
Tue, 31 Aug 2021 02:32 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 31 Aug 2021 02:32 AM IST
सार
पंजाब कांग्रेस में कलह थमने की जगह बढ़ रही है। इसी वजह से पार्टी हाईकमान की चिंता भी बढ़ गई है। चुनाव से पहले पंजाब इकाई में स्थिति विस्फोटक न हो, उससे पहले ही सुलह की कोशिशें तेज कर दी गईं हैं। मंगलवार को कांग्रेस के पंजाब प्रभारी हरीश रावत चंडीगढ़ पहुंचेंगे। इस दौरान वह कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
हरीश रावत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब कांग्रेस मामलों के प्रभारी हरीश रावत 31 अगस्त को चंडीगढ़ पहुंचने की संभावना है। इस दौरान वे मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू से मिलेंगे और कैप्टन और सिद्धू की बैठक करवाकर दोनों नेताओं के बीच सुलह कराने का प्रयास करेंगे। इसके अलावा रावत का अन्य बागी मंत्रियों और विधायकों से भी मिलने का कार्यक्रम है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि नवजोत सिद्धू जहां मुख्यमंत्री के कामकाज की शैली को लेकर लगातार हमलावर हैं। वहीं, कांग्रेस हाईकमान द्वारा कैप्टन को विधानसभा चुनाव का नेतृत्व सौंपने से कैप्टन खेमा काफी उत्साहित है। रविवार को ही सिद्धू के करीबी विधायक परगट सिंह ने हरीश रावत के अधिकार क्षेत्र पर सवाल उठाते हुए कहा था कि रावत को यह तय करने का अधिकार नहीं है कि वह विधानसभा चुनाव की कमान किसी भी नेता को सौंप सकें। दूसरी ओर कैप्टन विरोधी खेमा भी हाईकमान के रुख से काफी आहत है।
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी के पास पंजाब स्तर पर भी हैं कई चेहरे: रावत
नवजोत सिंह सिद्धू के सबसे करीबी विधायक परगट सिंह द्वारा पार्टी के महासचिव और पंजाब प्रभारी हरीश रावत के अधिकार क्षेत्र पर सवाल उठाए जाने के अगले ही दिन रावत ने साफ कर दिया कि पार्टी के पास पंजाब स्तर पर भी बहुत से चेहरे हैं। हालांकि उन्होंने परगट को भी मायूस न करते हुए कहा कि इन चेहरों में परगट का चेहरा भी शामिल है।
विज्ञापन
परगट सिंह ने रविवार को जालंधर में बयान जारी करते हुए हरीश रावत पर सवाल उठाया था कि उन्हें यह अधिकार किसने दिया कि वह पंजाब में चुनाव संबंधी घोषणा करें? परगट का कहना था कि जब खड़गे कमेटी के समक्ष वह पेश हुए थे तब कहा गया था कि चुनाव संबंधी घोषणा का अधिकार सिर्फ सोनिया गांधी के पास है।
दरअसल, परगट को यह बात अखर रही है, जिसमें प्रभारी हरीश रावत ने कहा था कि पंजाब में वर्ष 2022 का विधानसभा चुनाव कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। सोमवार को रावत ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा- पार्टी के पास सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत कई राष्ट्रीय चेहरे हैं। पंजाब में भी पार्टी के पास कैप्टन अमरिंदर सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू और खुद परगट सिंह जैसे कई चेहरे हैं। उन्होंने आगे लिखा- किसी को अधीर नहीं होना चाहिए। उन्हें पता है कि उन्हें कब क्या कहना है।