{"_id":"5dcaad6c8ebc3e5b764cc185","slug":"harish-rawat-supported-to-navjot-sidhu-for-kartarpur-corridor","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरीश रावत बोले-सिद्धू ने सिर्फ जफ्फी डाली, अगर खुशी में नाच लेते तो भी समर्थन करता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरीश रावत बोले-सिद्धू ने सिर्फ जफ्फी डाली, अगर खुशी में नाच लेते तो भी समर्थन करता
Tue, 12 Nov 2019 06:51 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 12 Nov 2019 06:51 PM IST
विज्ञापन
हरीश रावत, नवजोत सिंह सिद्धू।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिद्धू के बीच चल रहे विवाद में सिद्धू को हरीश रावत का समर्थन मिला है। मंगलवार को लुधियाना पहुंचे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि करतारपुर कॉरिडोर खुलने की खुशी में नवजोत सिद्धू ने सिर्फ जफ्फी डाली थी, अगर वह खुशी में नाच भी लेते तो भी मैं उनका समर्थन करता। एक सिख के लिए यह सबसे खुशी की बात है।
विज्ञापन
करतारपुर कॉरिडोर खुलवाने के लिए केंद्र और पाकिस्तान सरकार दोनों ने अच्छा काम किया है, इसलिए दोनों बधाई के पात्र हैं। इसके साथ वह पंजाब सरकार को भी बधाई देते है, क्योंकि इन्होंने भी कॉरिडोर खुलवाने में अपना प्रयास जारी रखा था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस समय पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बौखलाहट में हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि किसी भी समय सेना और आईएसआई मिलकर तख्ता पलट सकती है। इसलिए वह किसी तरह इस चीज से बचने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
देश की अर्थव्यवस्था पर रावत ने कहा कि बाहरी देशों से कोई निवेश करने के नहीं आ रहा है। देश के अंदर भी निवेश कम होता जा रहा है। इसके लिए सीधे केंद्र सरकार जिम्मेदार है।