{"_id":"5f912757e08a2c051c3d6c3e","slug":"harish-rawat-says-other-congress-ruled-states-will-also-bring-bills-like-punjab-against-farm-laws","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस शासित राज्य लाएंगे पंजाब जैसे विधेयक : हरीश रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस शासित राज्य लाएंगे पंजाब जैसे विधेयक : हरीश रावत
Thu, 22 Oct 2020 12:04 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 22 Oct 2020 12:04 PM IST
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह और हरीश रावत।
- फोटो : @harishrawatcmuk
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब सरकार द्वारा विधानसभा में पारित संशोधन विधेयकों की तरह ही अन्य कांग्रेस शासित राज्य भी जल्द ही अपनी विधान सभाओं में ऐसे विधेयक पारित करेंगे। यह जानकारी बुधवार को कांग्रेस के पंजाब प्रभारी और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दी।
विज्ञापन
पंजाब भवन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान हरीश रावत ने कहा कि राजस्थान सरकार ने विधेयक लाने का एलान भी कर दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकारें अब यह महसूस करने लगी हैं कि केंद्र के कानून उनके राज्यों में किसानी को खत्म कर देंगे। इनका बुरा असर पीडीएस प्रणाली पर भी पड़ेगा।
विज्ञापन
इस तरह कानून बनाना संघीय व्यवस्था को भी ध्वस्त करने वाला है। रावत ने कहा कि फसली विविधता के लिए कानून बनाया जाना चाहिए था लेकिन केंद्र की मंशा कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने की है ताकि वे इस क्षेत्र पर भी अपना कब्जा जमा सकें।
विज्ञापन
रावत ने कहा कि राहुल गांधी भी यह साफ कर चुके हैं कि ये तीनों कानून गरीब के पक्ष में नहीं हैं। केवल अडाणी-अंबानी को फायदा पहुंचाने के लिए हैं। इससे अनाज पैदा करने वाले गरीब को भी मारने की तैयारी है।
सिद्धू को एक से अधिक जिम्मेदारियां सौंपेगी कांग्रेस
नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर पूछे गए सवाल पर हरीश रावत ने कहा कि वे पार्टी के जिम्मेदार और वरिष्ठ नेता हैं। उन्होंने सदन में भी तीनों संशोधन विधेयकों को पारित करवाने में अहम भूमिका निभाई है। पार्टी उनके अनुभव और उनकी क्षमता को देखते हुए उन्हें एक से अधिक जिम्मेदारियां भी सौंपेगी।