{"_id":"60ed99f68ebc3ec2061da737","slug":"harish-rawat-said-amarinder-singh-and-navjot-singh-sidhu-are-ready-to-accept-decision-taken-by-party-leadership","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब कांग्रेस: सियासी हलचल के बीच हरीश रावत का बड़ा बयान, सिद्धू और अमरिंदर सिंह मानेंगे हाईकमान की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब कांग्रेस: सियासी हलचल के बीच हरीश रावत का बड़ा बयान, सिद्धू और अमरिंदर सिंह मानेंगे हाईकमान की बात
Tue, 13 Jul 2021 07:24 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 13 Jul 2021 07:24 PM IST
सार
पंजाब कांग्रेस में कलह कम होने की जगह तेज हो गई है। वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के खिलाफ विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने नया मोर्चा खोल दिया है। उधर, सिद्धू ने अपने ट्वीट से प्रदेश में सियासी हलचल बढ़ा दी है। राजनीतिक गलियारों में कयासबाजी भी तेज है। पूरे घटनाक्रम पर कांग्रेस के पंजाब प्रभारी हरीश रावत ने इशारों में बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि अमरिंदर सिंह और सिद्धू पार्टी नेतृत्व के निर्णय को मानने को तैयार हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता हरीश रावत।
विस्तार
नवजोत सिंह सिद्धू के एक ट्वीट ने पंजाब की सियासत में हलचल तेज कर दी है। चंडीगढ़ से दिल्ली तक राजनीतिक दल कयासबाजी में जुटे हैं। पिछले लगभग एक महीने से पंजाब कांग्रेस कलह से जूझ रही है। नवजोत सिंह सिद्धू ने सीधे पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के विरुद्ध मोर्चा खोला। पहले वह कोटकपूरा गोलीकांड को लेकर सरकार पर हमलावर थे।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने राज्य के बिजली संकट को कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ अपना हथियार बनाया। बिजली संकट थमते ही सिद्धू ने आम आदमी पार्टी की शान में खूब कसीदे पढ़े तो इसके राजनीतिक मायने निकाले जाने लगे। कांग्रेस हाईकमान भी इस मामले में सक्रिय हो गया है। पंजाब के कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने इस मुद्दे पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। हालांकि उन्होंने सिद्धू के अंदाज की बात कही।
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि मेरे विजन और पंजाब के लिए काम को आम आदमी पार्टी ने हमेशा पहचाना है। फिर चाहे वह 2017 से पहले की बात हो, ड्रग्स, किसानों के मुद्दे, भ्रष्टाचार हो या बिजली संकट का सामना। सिद्धू ने कहा कि आज जब मैं पंजाब मॉडल पेश कर रहा हूं तो यह स्पष्ट है कि वे जानते हैं कि वास्तव में पंजाब के लिए कौन लड़ रहा है।
विज्ञापन
सिद्धू ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि अगर विपक्ष मुझसे सवाल पूछने की हिम्मत करता है तो वह भी मेरे जन समर्थक एजेंडे से नहीं बच सकता। उन्होंने आगे लिखा कि अब विपक्ष उनके और उनके जैसे बाकी वफादार कांग्रेसियों के बारे में गा रहा है- तुम अगर आप में आओगे तो कोई बात नहीं... तुम अगर कांग्रेस में रहोगे तो मुश्किल होगी।
I can't comment on what is being said on social media... Sidhu Ji has his own style. Both Captain Amarinder Singh & Navjot Singh Sidhu have said that they are ready to accept the decision taken by the party leadership: Congress General Secretary in-charge of Punjab, Harish Rawat pic.twitter.com/DBdlcXpg1X
— ANI (@ANI) July 13, 2021
सिद्धू पर क्या बोले हरीश रावत
कांग्रेस के पंजाब प्रभारी और उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि सोशल मीडिया पर जो कहा जा रहा है, उस पर मैं टिप्पणी नहीं कर सकता... सिद्धू जी का अपना अंदाज है। कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू दोनों ने कहा है कि वे पार्टी नेतृत्व के निर्णय को स्वीकार करने को तैयार हैं।