{"_id":"5f8f36356e0fd530370188bd","slug":"harish-rawat-reached-chandigarh-on-birthday-of-navjot-singh-sidhu","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़: हरीश रावत ने मनाया खास अंदाज में सिद्धू का जन्मदिन, उत्तराखंड से केक लेकर पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़: हरीश रावत ने मनाया खास अंदाज में सिद्धू का जन्मदिन, उत्तराखंड से केक लेकर पहुंचे
Wed, 21 Oct 2020 12:47 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 21 Oct 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
नवजोत सिद्धू का जन्मदिन मनाने चंडीगढ़ पहुंचे हरीश रावत।
- फोटो : अमर उजाला
अपने छोटे भाई नवजोत सिंह सिद्धू का जन्मदिन मनाने पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत एक बार फिर चंडीगढ़ पहुंचे। संक्षिप्त कार्यक्रम के बीच उत्तराखंड से केक लेकर पहुंचे हरीश ने सिद्धू का इस खास मौके पर मुंह मीठा कराया। इसके बाद दोनों के बीच 30 मिनट तक सियासी चर्चा हुई। फिर सिद्धू दुबारा जल्द मिलने का वादा करके चले गए।
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र में शामिल होने चंडीगढ़ पहुंचे थे। पंजाब कांग्रेस प्रभारी को यह जानकारी मिली कि मंगलवार को सिद्धू का जन्मदिन भी है तो वह चंडीगढ़ पहुंच गए। पंजाब भवन पहुंचे कांग्रेस प्रभारी को अपने छोटे भाई का ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन
हरीश रावत से मिलने कुछ ही देर में सिद्धू पंजाब भवन पहुंचे, जहां उन्होंने मिलकर केक काटा। फिर हरीश रावत ने सिद्धू को केक खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया। इसके बाद दोनों के बीच करीब आधा घंटे तक बंद कमरे में सियासी चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस प्रभारी बुधवार को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर से मुलाकात करेंगे और उनको कृषि कानूनों के खिलाफ विधेयक विधानसभा में पारित करवाने की बधाई देंगे। साथ ही दोनों के बीच सिद्धू को लेकर भी चर्चा हो सकती है।
विज्ञापन