{"_id":"65e62f5ed14db38e6d0408dc","slug":"hard-work-of-daughters-will-be-reflected-in-the-convocation-ceremony-80-percent-gold-medal-winners-chandigarh-news-c-16-sml1026-368130-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: दीक्षांत समारोह में झलकेगी बेटियों की मेहनत, 80 प्रतिशत स्वर्ण पदक विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: दीक्षांत समारोह में झलकेगी बेटियों की मेहनत, 80 प्रतिशत स्वर्ण पदक विजेता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के 71वें दीक्षांत समारोह में इस बार भी छात्राओं ने अपनी काबिलियत का प्रदर्शन किया है। वीरवार को होने जा रहे समारोह में 246 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा, जिसमें 80 प्रतिशत मेडलिस्ट छात्राएं हैं। जिम्नेजियम हॉल में उपराष्ट्रपति की उपस्थिति में 1058 विद्यार्थियों को डिग्री दी जाएगी। कुल डिग्री पाने वाले विद्यार्थियों में 71 प्रतिशत छात्राएं हैं।
पीयू से मिली जानकारी के अनुसार कुल 1058 में से डिग्री पाने वाले 590 छात्र हैं और 768 छात्राएं हैं। इस बार पिछले साल के मुकाबले छात्राओं की संख्या छात्रों से एक प्रतिशत बढ़ी है। 70वें दीक्षांत समारोह में 71 प्रतिशत डिग्री पाने वाली छात्राएं रहीं। समारोह में आ रहे पीयू कुलाधिपति सभी विद्यार्थियों को डिग्री वितरित करेंगे। 373 शोधार्थियों को पीएचडी की डिग्री दी जाएगी, जिसमें 234 लड़कियां और 138 लड़के हैं। समारोह में स्नातक के 353 विद्यार्थी होंगे। इनमें लड़कियों की संख्या 275 और लड़कों की 78 है। स्नातक डिग्री पाने वाले 87 विद्यार्थियों में से 61 लड़कियां और 26 लड़के हैं। स्वर्ण पदक पाने वाले कुल 246 विद्यार्थी में से 48 लड़के हैं।
टेबल 1.
इतने विद्यार्थियों को मिलेगी डिग्री
डिग्री छात्र छात्रा कुल
स्नातक (यूजी) 26 61 87
स्नातकोत्तर (पीजी) 78 275 353
पीएचडी 138 234 372
स्वर्ण पदक 48 198 246
कुल 590 768 1058
उप राष्ट्रपति के समय को देखते हुए शाम को होगा समारोह
पीयू पहली बार दीक्षांत समारोह सुबह के बजाय शाम पांच बजे से कर रहा है। बताया जा रहा है कि उप राष्ट्रपति के व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए शाम का समय निर्धारित किया है। इससे पूर्व पीयू में सुबह 10-11 बजे समारोह आयोजित किया जाता था और कार्यक्रम लंच से पहले और बाद के दो सत्रों में विभाजित रहता था।
विज्ञापन
सात मार्च को गेट नंबर एक से जिम्नेजियम हॉल तक का रास्ता वीवीआईपी घोषित
समारोह के लिए बुधवार सुबह 10 बजे जिम्नेजियम हॉल में रिर्हसल की जाएगी, जिसमें सभी संभावित डिग्री धारक पहुंचेंगे। पीयू के कुलाधिपति व उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ वीरवार को समारोह में शिरकत करेंगे। उपराष्ट्रपति के आने से पीयू ने समारोह के दिन प्रवेश और रास्तों को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। गेट नंबर एक से एडमिन ब्लॉक, केमिस्ट्री और फिजिक्स विभाग से होते हुए जिम्नेजियम हॉल तक के रास्ते को वीवीआईपी घोषित किया है। छह और सात मार्च को इस रास्ते पर कोई भी वाहन पार्क करने की अनुमति नहीं रहेगी। वीरवार दोपहर एक बजे से शाम सात बजे तक यह रास्ता आम जनता के लिए बंद रहेगा। कैंपस के रास्तों पर सभी को गाड़ी खड़ी न करने का अनुरोध किया है। रास्ते में गाड़ी खड़ी करने पर चंडीगढ़ पुलिस द्वारा वाहन को उठा लिया जाएगा। सभी अतिथियों और अन्य के लिए वीरवार को गेट नंबर दो पूरा समय खुला रहेगा। गेट नंबर तीन सुबह छह से रात 10 बजे तक निवासियों और विद्यार्थियों के लिए खुला रहेगा।