{"_id":"b32f8b9c3bc626a27c0801bc4e1550fe","slug":"harbhajan-s-resignation-warm-akali-dal-politics","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरभजन के इस्तीफे से अकाली राजनीति गर्माई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरभजन के इस्तीफे से अकाली राजनीति गर्माई
अमर उजाला, मोहाली
Updated Fri, 10 Jan 2014 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला योजना कमेटी के पद से गायक हरभजन मान के इस्तीफे के बाद एक बार फिर से जिले की अकाली राजनीति गर्मा गई है।
विज्ञापन
प्लानिंग बोर्ड का नया चेयरमैन कौन होगा। अभी तक इसके लिए किसी ने खुलकर दावेदारी तो नहीं ठोकी , लकिन दो बड़े अकाली नेताओं ने इसके लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस पद पर जो ग्रुप काबिज होगा उसको नगर निगम चुनाव में फायदा मिल सकता है।
सूत्रों की माने तो इस पद के लिए अब संसदीय सचिव व डेराबस्सी के मौजूदा विधायक एनके शर्मा और अकाली दल के हलका इंजार्च बलबंत सिंह रामूवालिया में सीधी टक्कर है।
विज्ञापन
एनके शर्मा इस पद पर अपने चहेते को नियुक्त कर जहां जिले में पकड़ मजबूत करना चाहते हैं। वहीं, रामूवालिया इस बहाने एक बार फिर अपनी ताक त दिखाने की तैयारी में है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, एनके शर्मा शहर के नामी रियल एस्टेट प्रमोटर या उनके बेटे पर दांव लगा सकते हैं। वहीं, एनके शर्मा के उस उम्मीदवार को शहर के अन्य पूर्व पार्षदों का भी समर्थन है।
दूसरी तरफ रामूवालिया अपनी बेटी या किसी परिवारिक मेंबर को इस पद काबिज करने की तैयारी में है। हालांकि, दोनों नेता अभी शांत हैं।
उनके समर्थकों का इतना जरूर कहना है कि जो सरकार करेगी, उन्हें वह फैसला मंजूर होगा। जिक्रयोग है कि अकाली सरकार ने कुछ समय पहले गायक हरभजन मान को जिला योजना कमेटी का चेयरमैन बनाया था। लेकिन, वह इसके बाद से ही ऑफिस कम ही आए। इसके बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया।