{"_id":"59135cd64f1c1b202e8b458b","slug":"harayana-will-recruit-15-thausand-policeman","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलने वाला है पुलिस में नौकरियों का पिटारा, 15 हज़ार जवान होंगे भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलने वाला है पुलिस में नौकरियों का पिटारा, 15 हज़ार जवान होंगे भर्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Thu, 11 May 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
डीजीपी बीएस संधू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा पुलिस में जाने का सुनहरा मौका आने वाला है। पुलिस में जल्द 15 हज़ार भर्तियां होने जा रही है। हरियाणा में कानून व्यवस्था पुख्ता बनाने के लिए हरियाणा पुलिस लगातार प्रयासरत है। प्रदेश के तीन हजार थानों में जल्द ही मित्र कक्ष खोले जाएंगे। यह जानकारी हरियाणा के डीजीपी ने प्रेसवार्ता के दौरान दी।
हरियाणा के डीजीपी बीएस संधू ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि प्रदेश में जल्द ही 15 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती की जाएगी। जबकि रूकी हुई पुलिस भर्ती को 20 जून तक पूरा कर लिया जाएगा। अदालत से भर्ती पर स्टे हट चुका है, ऐसे में जल्द से जल्द भर्ती को पूरा करने पर जोर रहेगा। इसके साथ ही एसटीएफ टास्क फोर्स का भी अलग से गठन किया जाएगा।
डीजीपी ने कहा कि प्रदेश के जो 40 थाने किराये की बिल्डिंग में चल रहे हैं, उन्हें भी जल्द ही सरकारी भवन दिए जाएंगे। इसके तहत 6 माह के अंदर जमीन खरीदकर थानों की बिल्डिंग का काम शुरू किया जाएगा। प्रेस वार्ता में पुलिस और कानून व्यवस्था पर बातचीत के बाद डीजीपी बीएस संधू रोहतक से करनाल के लिए रवाना हुए।