फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Happy Pasiya had Billa carry out an RPG attack on Gurdaspur police station

Chandigarh News: हैप्पी पासिया ने बिल्ला से गुरदासपुर के थाने पर करवाया था आरपीजी अटैक

Sat, 10 May 2025 02:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Happy Pasiya had Billa carry out an RPG attack on Gurdaspur police station
चंडीगढ़। आतंकी हैप्पी पासिया ने ही वीडियो कॉल के जरिए जोबनजीत सिंह उर्फ बिल्ला से गुरदासपुर के किला लाल सिंह पुलिस थाना के बाहर आरपीजी अटैक करवाया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक हैप्पी पासिया का पूरे भारत में नेटवर्क फैला है। उसके गुर्गों की 25 टीमें आरडीएक्स के साथ अलग अलग जगहों पर छिपी हैं, जो हैप्पी पासिया के कहने पर हमले कर रही हैं। पासिया हमला करने से पहले अपने गुर्गे को उस शहर में भेज देता था, जहां हमला करवाया जाना था। वहीं पर उन्हें आरडीएक्स मुहैया करवाए जाते थे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जोबन आरपीजी अटैक में काफी माहिर था, जिसे पासिया ने थानों पर अटैक करने के लिए चुना था। पुलिस को आरोपियों के मोबाइल से हैप्पी पासिया की रिकॉर्डिंग और चैट मिली है।
विज्ञापन

पाकिस्तान से रिंदा भेज रहा था हथियार और आरडीएक्स
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आतंकी रिंदा पाकिस्तान से आरडीएक्स पहुंचा रहा था। उसके बाद आरडीएक्स हैप्पी पसिया के गुर्गों तक पहुंचती थी। हैप्पी पासिया किसी अन्य व्यक्ति के जरिए आरडीएक्स और हथियार जगह बताकर रखवा देता था। इसके बाद दूसरे गुर्गे को जगह बताकर उठवा लेता था। इसमें आरडीएक्स देने वाले और उठाने वाले को आमने सामने नहीं करता था। जैसे कोई पुल हो या कोई पेड़ हो उसके पास आरडीएक्स रखवा देता था। जहां से उठाने के लिए दूसरे गुर्गे भेजता था। इसके लिए मोबाइल पर लोकेशन भेजी जाती थी।
विज्ञापन


गुरदासपुर में थाने पर हमले का मुख्य आरोपी है बिल्ला
पिछले महीने गुरदासपुर के किला लाल सिंह पुलिस थाने पर बिल्ला ने राकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आरपीजी) अटैक किया था। इस मामले में पंजाब पुलिस ने लगभग सभी आरोपियों को पकड़ लिया था, लेकिन मुख्य आरोपी जोबन फरार चल रहा था। गुरदासपुर में इस मामले में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज है। इसके अलावा अमृतसर में विशाल ज्वेलर्स और शराब ठेकेदार पर फायरिंग के मामले में भी जोबनजीत शामिल था। जोबन ने आरपीजी हमले के बारे में इंटरनेट मीडिया से जानकारी ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed