{"_id":"645aa98b19461cdd95047124","slug":"happiness-food-street-will-be-auctioned-tomorrow-chandigarh-news-c-16-1-136761-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: हैप्पीनेस फूड स्ट्रीट के लिए कल होगी नीलामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: हैप्पीनेस फूड स्ट्रीट के लिए कल होगी नीलामी
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-5 में बनाई जा रही हैप्पीनेस फूड स्ट्रीट में कियोस्क की वीरवार को ऑनलाइन नीलामी की जानी है। इन कियोस्क का रिजर्व प्राइस 83.52 लाख रुपये रखा गया है। यहां 40 कियोस्क बनाए जाने हैं और एचएसवीपी की ओर से इसे डेवल्प किया जाएगा। हैप्पीनेस फूड स्ट्रीट में 38 कियोस्क 3.05 बाई 6.05 मीटर के होंगे जबकि दो कियोस्क 6.10 बाई 6.10 मीटर के रहेंगे। शहर के बीच में स्थित होने के कारण यहां तक लोगों की पहुंच आसान रहेगी। इस जगह पर काफी संख्या में होटल, पार्क और नागरिक अस्पताल भी हैं। खास बात यह है कि इस हैप्पीनेस फूड स्ट्रीट में हर तरह का खाना लोगों को मिलेगा। कई देशों की विशेष डिश का स्वाद यहां पर लोग चख सकेंगे।
11, 14 और 25 मई को होगी नीलामी
एचएसवीपी की ओर से 40 कियोस्क की नीलामी तीन दिन में की जाएगी। 11 मई को बिना कॉर्नर के कियोस्क की नीलामी होगी। 14 मई को उन कियोस्क की नीलामी की जाएगी जो कौनों पर बनेंगे। इसके बाद 25 मई को बाकी बचे कियोस्क को नीलाम किया जाएगा।
वर्जन...
सेक्टर-5 में हैप्पीनेस फूड स्ट्रीट बनाई जाएगी। इसके लिए 11 मई को ऑनलाइन नीलामी होनी है। इसी माह 40 कियोस्क की नीलामी की जानी है।
- मानव मलिक, ईओ पंचकूला, एचएसवीपी