{"_id":"a039229d99fd44228e0a1d1c98970fec","slug":"hanuman-jayanti-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन पर हनुमान जी पहनेंगे गोटेदार लहंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्मदिन पर हनुमान जी पहनेंगे गोटेदार लहंगा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 12 Apr 2014 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 अप्रैल दिन मंगलवार को हनुमान जयंती पर सेक्टर-20 के गुग्गामाड़ी श्री हनुमान मंदिर में 30 फुट बड़े हनुमान जी को सजाने के लिए डेढ़ महीनों से बिहार और कोलकाता से कलाकार काम पर लगे हुए हैं।
विज्ञापन
उनके सजाने पर 85 हजार रुपये का खर्च हो चुका है। हनुमान जी के लिए पानीपत में 60 मीटर रेशमी कपड़े से उनका गोटेदार लहंगा की सिलाई अंतिम चरण में है। रेशमी कपड़ा वृंदावन से मंगाया गया है।
विज्ञापन
मंदिर के प्रमुख पंडित किशोरी लाल ने बताया कि हनुमान जयंती पर 11 क्विंटल लड्डुओं का भोग अर्पित किया जाएगा। शाम में सुंदरकांड का सामूहिक पाठ के बाद भव्य आरती की जाएगी। उसके बाद सभी भक्तों को प्रसाद बांटा जाएगा।
विज्ञापन
सुबह से ही धार्मिक आयोजन शुरू हो जाएगा। पहले अभिषेक के बाद पूजा अर्चना होगी और हवन के बाद उनका चोला चढ़ाया जाएगा। 62 फीट का जनेऊ धारण कराया जाएगा। सात किलोग्राम के चांदी के मुकुट भी हनुमान जी को पहनाया जाएगा। मुकुट का रंग खराब न हो जाए इसके लिए मुकुट को लैमिनेशन किया जाएगा।