फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hansraj Cricket Academy defeated Chandigarh Hawks by 53 runs

Chandigarh News: हंसराज क्रिकेट अकादमी ने चंडीगढ़ हॉक्स टीम को 53 रनों से हराया

Wed, 07 May 2025 11:42 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Updated Wed, 07 May 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Hansraj Cricket Academy defeated Chandigarh Hawks by 53 runs
चंडीगढ़। हंसराज क्रिकेट अकादमी पंचकूला ने चंडीगढ़ हॉक्स टीम को 53 रनों से हरा कर फर्स्ट रतन लाल कटारिया मेमोरियल बॉयज अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना लीग मैच जीता। यह मैच कैंबवाला चंडीगढ़ के बाबा बालक नाथ क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। गगनदीप सिंह तुर्का के शानदार प्रदर्शन के कारण हंसराज क्रिकेट अकादमी पंचकूला के 3 विकेट और 20 रन बनाने वाले खिलाड़ी को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए हंसराज क्रिकेट अकादमी पंचकूला ने 29.4 ओवर में 169 रन बनाए। जवाब में चंडीगढ़ हॉक्स की टीम ने 30 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 111 रन बनाए तथा चंडीगढ़ हॉक्स की टीम 53 रन से मैच हार गई। गेंदबाजी में लक्ष्य ने सर्वाधिक 28 रन तथा नैतिक शर्मा ने 20 रन बनाए। गेंदबाजी में हंसराज अकादमी की ओर से गेंदबाज गगनप्रीत सिंह तुर्का ने 3 विकेट लिए, जबकि आरव डी सेतिया तथा हार्दिक मोंगा दोनों ने 2-2 विकेट लिए।
विज्ञापन

सीएल चैंप्स पंचकूला ने आईवीसीए, पंजाब को 21 रन से हराया
दिन के दूसरे लीग मैच में सीएल चैंप्स क्रिकेट अकादमी पंचकूला ने आईवीसीए, पंजाब को 21 रन से हराया। सीएल चैंप्स क्रिकेट अकादमी पंचकूला के अपूर्व बंसल को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएल चैंपस क्रिकेट अकादमी पंचकूला ने 21.1 ओवर में 138 रन बनाए। अपूर्व बंसल ने सर्वाधिक 66 रन बनाए। मनन अरोड़ा ने 33 रन बनाए जबकि चिन्मय गुप्ता ने 20 रन बनाए। जवाब में आईवीसीए पंजाब ने 23 ओवर में 7 विकेट खोकर 117 रन बनाए और आईवीसीए. पंजाब 21 रन से मैच हार गई। अश्मित मेहरा ने 24 रन और शुभदीप राजे ने 22 रन बनाए। गेंदबाजी करने वाली सीएल चैंप्स अकादमी के गेंदबाज चिन्मय गुप्ता और दक्ष नैन ने 2-2 विकेट लिए, जबकि वंश मल्होत्रा ने 1 विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed