{"_id":"46ae1508457e6950b1c1da9c51c423a1","slug":"hans-raj-hans-going-to-look-sufi-singer-barkat-sidhu","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुखबीर के कहने पर बरकत को देखने पहुंचे हंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुखबीर के कहने पर बरकत को देखने पहुंचे हंस
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Sat, 28 Jun 2014 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरकत सिद्धू पंजाबी के अजीम गायक ही नहीं, कलाकारों के उस्ताद भी हैं। पंजाबी भाषा के लिए अथाह सेवा के कारण ही सरकार उनके इलाज का खर्च उठा रही है।
विज्ञापन
उनके इलाज में माहिर डाक्टर लगे हुए हैं और प्रशासन भी पूरा सहयोग कर रहा है। उम्मीद है कि बरकत शीघ्र ही सेहतमंद हो जाएंगे। यह विचार पंजाब के सूफी गायब हंस राज हंस ने शनिवार को डीएमसी अस्पताल में बरकत की सेहत का हाल जानने के बाद व्यक्त की।
विज्ञापन
हंस ने कहा कि पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल एवं डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने उनको बरकत की सेहत का हाल पूछने के लिए विशेष तौर पर भेजा है। उनके इलाज में कोई कमी नहीं आनी चाहिए। हंस ने कहा कि बरकत के इलाज का सारा खर्च सूबा सरकार उठा रही है, बावजूद इसके कलाकार भाईचारा भी बरकत के लिए हर तरह के सहयोग को तैयार है। आज पंजाब में संगीत की जो संमृद्धि है वह बरकत सिद्धू के कारण ही है।
विज्ञापन
हंस ने कहा कि सूबा सरकार ने हमेशा ही कलाकारों की दिक्कतों का हल निकालने में पहल की है। मुसीबत के पलों में इस परिवार की भी हर तरह से सहायता की जा रही है। इससे पहले सरकार ने प्रख्यात गायक कुलदीप माणक के इलाज का भी सारा खर्च वहन किया था। इस अवसर पर हंस के साथ एसडीएम अजय सूद समेत कई अधिकारी भी मौजूद रहे।