फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hand grenade found during excavation of plot in Ludhiana

लुधियाना में मिला हैंड ग्रेनेड: प्लाट की खोदाई में मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

Tue, 13 Sep 2022 06:42 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 13 Sep 2022 06:42 PM IST
सार

एसीपी (पूर्वी) गुरदेव सिंह ने बताया कि हैंड ग्रेनेड है या फिर कुछ ओर इसकी जांच की जा रही है। बम काफी पुराना लगता है और उस पर काफी जंग लगी है। बमनुमा वस्तु को डिस्पोज ऑफ टीम के हवाले कर दिया गया है। वह टीम खुद ही जांच के बाद रिपोर्ट बनाएगी और बमनुमा वस्तु को डिस्पोज ऑफ करेगी। 

विज्ञापन
Hand grenade found during excavation of plot in Ludhiana
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

पंजाब के लुधियाना में मंगलवार को एक प्लाट की खोदाई में हैंड ग्रेनेड मिला। हैंड ग्रेनेड देख मिस्त्री ने तुरंत प्लाट के मालिक को बताया। इसके बाद जानकारी पुलिस को दी गई। प्लाट की खोदाई के दौरान हैंड ग्रेनेड की सूचना मिलते ही एसीपी (पूर्वी) गुरदेव सिंह और थाना मेहरबान के एसएचओ सब इंस्पेक्टर जगदीप सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। मामला लुधियाना के लुधियाना के प्रीत विहार इलाके का है।

विज्ञापन


पुलिस ने कमिश्नरेट की बम डिस्पोज ऑफ टीम को मौके पर बुलाया। इसके बाद जांच कर हैंड ग्रेनेड को उनके हवाले कर दिया गया। पुलिस अब जांच करने में जुटी है कि जमीन के नीचे हैंड ग्रेनेड कैसे आया। इसके बारे में पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी शुरू कर दी है। प्रीत विहार इलाके में एक प्लाट मालिक ने अपने प्लाट पर निर्माण कार्य शुरू कराने से पहले खोदाई करवाई। 
विज्ञापन


इसी दौरान एक बमनुमा वस्तु निकली तो खोदाई करने वालों ने प्लाट मालिक को बताया। इसके बाद प्लाट मालिक ने पुलिस को सूचना दी। जब पुलिस ने जांच किया तो बम की पुष्टि हुई। कोई अनहोनी न हो इसके लिए आसपास बोरियां लगा दी गईं और मिट्टी भर दी गई। इसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने जांच के बाद टीम को घटनास्थल पर पहुंचने का आदेश जारी कर दिया। इसके बाद डिस्पोज ऑफ टीम वहां पहुंची तो बमनुमा वस्तु की पूरी तरह से जांच की गई। पुलिस के साथ डिस्पोज ऑफ टीम बमनुमा वस्तु को वहां से ले गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं एसीपी पूर्वी
एसीपी (पूर्वी) गुरदेव सिंह ने बताया कि हैंड ग्रेनेड है या फिर कुछ ओर इसकी जांच की जा रही है। बम काफी पुराना लगता है और उस पर काफी जंग लगी है। बमनुमा वस्तु को डिस्पोज ऑफ टीम के हवाले कर दिया गया है। वह टीम खुद ही जांच के बाद रिपोर्ट बनाएगी और बमनुमा वस्तु को डिस्पोज ऑफ करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed