फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Half the city of Chandigarh received rain, while the other half remained dry

Chandigarh News: चंडीगढ़ में आधे शहर में बारिश, आधे रह गए सूखे

Sat, 10 Aug 2024 07:35 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 07:35 AM IST
विज्ञापन
Half the city of Chandigarh received rain, while the other half remained dry
चंडीगढ़। शहर में शुक्रवार को भी मानसून ने धोखा दे दिया। दक्षिणी सेक्टरों के कुछ हिस्सों में बारिश हुई तो सेक्टर-9 की तरफ का पूरा हिस्सा सूखा रह गया। अधिकतर इलाकों में पूरे दिन तेज धूप निकली रही, जिसकी वजह से लोग भी गर्मी से परेशान दिखे। आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना कम है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ मौसम केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने कहा कि शुक्रवार को कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई है लेकिन अधिकतर सूखे रह गए। बताया कि जब मानसून स्मॉल पैचेज में होता है तो विभिन्न कारणों की वजह से कुछ छोटे एरिया में फेवरेबल कंडीशंस बन जाते हैं, जिस वजह से उन इलाकों में बारिश हो जाती है। यह कई कारणों पर निर्भर करता है, जैसे घना जंगल, वाटर बॉडी, बादलों का फॉरमेशन व अन्य। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में अभी तक सामान्य से कम बारिश हुई है लेकिन अभी अगस्त के 20 दिन और सितंबर का पूरा महीना बाकी है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि बारिश सामान्य जितना या उससे ज्यादा ही होगी। हालांकि, अभी मानसून कमजोर है, इस वजह से शहर और आसपास के हिस्सों में बारिश नहीं हो रही है।
विज्ञापन


अब तक सामान्य से 46 फीसदी कम बारिश : चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। कुछ हिस्सों में शाम को जो हल्की बारिश हुई है, इस दौरान करीब 3 एमएम पानी बरसा है। इस मानसून सीजन में एक जून से लेकर शुक्रवार शाम 5:30 बजे तक 286.5 एमएम बारिश हो चुकी है। हालांकि, यह सामान्य से करीब 46 फीसदी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed