{"_id":"218137c76bd164d4db7aabbae08b6e4f","slug":"half-naked-protest-of-hmt-employees-in-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मियों का ऐलान, अर्धनग्न होकर करेंगे प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मियों का ऐलान, अर्धनग्न होकर करेंगे प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 23 Sep 2015 02:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारियों ने अर्धनग्न होकर गवर्नर हाउस तक मार्च निकालने और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपने का ऐलान किया है। एचएमटी कर्मचारियों का ऐलान है ये।
विज्ञापन
कार्मिक संघ के महासचिव पुष्पिंदर शर्मा और प्रधान दीवान चंद ने बताया कि विगत 14 माह से ट्रैक्टर डिवीजन और 10 महीने से मशीन टूल के कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। इसके कारण उनकी आर्थिक स्थिति काफी खराब हो चुकी है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बकाया सैलरी लेने के लिए उन्होंन सांसद, विधायक और भारी उद्योग मंत्री के सामने गुहार लगाई, लेकिन अभी तक आश्वासन के अलावा कुुछ भी हासिल नहीं हुआ है। कर्मचारी नेताओं ने बताया कि विधायक लतिका शर्मा के अलावा कंपनी मैनेजमेंट ने भी सितंबर महीने में आठ महीने की बकाया सैलरी देने का वादा किया था परंतु अभी तक कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन
महासचिव और प्रधान ने बताया कि कार्मिक यूनियन की बैठक के दौरान निर्णय लिया गया है कि यदि 30 सितंबर तक उन्हें बकाया सैलरी का भुगतान नहीं किया गया तो एक अक्तूबर को दोपहर साढ़े 12 बजे एचएमटी के सैकड़ों कर्मचारी अर्धनग्न अवस्था में कंपनी से हरियाणा के राज्यपाल के आवास पर पैदल मार्च करेंगे।
उन्होंने बताया कि राज्यपाल के माध्यम से वे राष्ट्रपति को ज्ञापन देकर उन्हें पेश आ रही समस्याओं की जानकारी देंगे और बकाया सैलरी का भुगतान कराने की मांग करेंगे। उन्होंने बताया की 1 अक्तूबर की कार्रवाई की सूचना उन्होंने डीसी पंचकूला, एसडीएम कालका के अलावा पुलिस अधिकरियों को भी दे दी है।