फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hail fell with heavy rain, relief from heat

Chandigarh News: झमाझम बारिश के साथ गिरे ओले, गर्मी से राहत

Sun, 28 Apr 2024 04:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
Hail fell with heavy rain, relief from heat
चंडीगढ़। शहर में शनिवार को दोपहर के समय अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह करीब 11 बजे तेज धूप निकली हुई थी, लेकिन दोपहर एक बजे के करीब बादल छा गए और दोपहर दो बजे झमाझम बारिश के साथ ओले गिरे। कुछ देर में करीब 9.3 एमएम पानी बरसा। अप्रैल माह में गिरे ओलों से लोग भी हैरान नजर आए और छुपने के लिए छत ढूंढते रहे।
विज्ञापन

चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने शनिवार को पहले से ही बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया था, लेकिन सुबह निकली धूप को देखकर ऐसा नहीं लग रहा था कि बारिश संभव है।लेकिन दोपहर एक बजे से मौसम का मिजाज बदलने लगा। दोपहर दो बजे से शहर के अधिकतर इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई। कुछ ही देर में ओले भी गिरने लगे। हालांकि बारिश ज्यादा देर नहीं हुई लेकिन कुछ ही समय में करीब 9.3 एमएम पानी बरसा। बारिश का असर शहर के अधिकतम तापमान पर ज्यादा नजर नहीं आया क्योंकि सुबह काफी तेज धूप निकली थी। मौसम केंद्र के अनुसार शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य जितना रहा। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। इस बारिश से शहरवासियों को गर्मी से हल्की राहत जरूर मिली है। मौसम विभाग के अनुसार शहर में एक मार्च से 27 अप्रैल को शाम 5.30 बजे तक शहर में 54.7 एमएम बारिश हुई है, जो सामान्य से करीब 43 फीसदी ज्यादा है।
विज्ञापन


आज भी हो सकती है बारिश
मौसम केंद्र के अनुसार रविवार को भी शहर के कुछ हिस्सों में बादल छा सकते हैं और बूंदाबांदी के साथ बारिश भी हो सकती है। इससे अधिकतम तापमान में कुछ डिग्री की गिरावट देखी जा सकती है। विभाग ने बारिश का ओरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके बाद 29 और 30 अप्रैल को भी तापमान सामान्य से कम रहेगा। इस दौरान भी शहर के कई इलाकों में बादल छा सकते हैं। हालांकि इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा और धीरे-धीरे फिर से तापमान बढ़ने लगेगा। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed