फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gurukul school team became winner of Amar Ujala Little Cricket Chenp

गुरुकुल स्कूल की टीम बनी अमर उजाला लिटिल क्रिकेट चैंप की विनर

Wed, 26 Oct 2016 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 26 Oct 2016 09:35 AM IST
विज्ञापन
Gurukul school team became winner of Amar Ujala Little Cricket Chenp
गुरूकुल स्कूल टीम - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला और शिव शक्ति ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित लिटिल क्रिकेट चैंप टूर्नामेंट का फाइनल मैच मंगलवार को सेक्टर-16 क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। यह मैच सेक्टर-20 पंचकूला के द गुरुकुल स्कूल और सेक्टर-40 चंडीगढ़ के डीपीएस स्कूल की टीमों के बीच खेला गया।

विज्ञापन


कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष कंवर पाल गुज्जर मुख्य अतिथि और चौधरी हेमराज टागरा विशेष अतिथि थे। कंवर पाल ने इस मौके पर अमर उजाला और शिव शक्ति ट्रस्ट की ओर से क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन करने पर बधाई दी। इस मौके पर गुज्जर ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन


 फाइनल मैच में डीपीएस टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। गुरुकुल टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 102 रन बनाए। टीम से अनुभव कौशिक ने 33 गेंदों पर 26 रन बनाए और योगेश ने 16 रन का योगदान दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीपीएस की टीम 20 ओवर में सिर्फ 85 रन ही बना सकी। गुरुकुल स्कूल के योगेश को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार से नवाजा गया। प्रतियोगिता में बेस्ट बैट्समैन गुरुकुल के रोहित, डीपीएस स्कूल के आदित्य और अनुभव को बेस्ट बॉलर चुना गया। विवेक कुंडू को बेस्ट फील्डर और योगेश को ऑलराउंडर खिताब से नवाजा गया। 


अमर उजाला की ओर से 12 साल से कम उम्र के स्कूली बच्चों के लिए यह क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया गया था। ट्राइसिटी के प्राइवेट और सरकारी स्कूलों की 16 टीमों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed